सतपाल सत्ती ने किया 30 लाख से बने रिग का शुभारंभ

कोविड टीकाकरण के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति करवाएं अपना पंजीकरणः सत्ती
ऊना (28 अप्रैल)- छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ऊना के वार्ड नंबर 1 में लगभग 30 लाख रुपए की लागत से बने रिग का शुभारंभ किया। इस परियोजना से फ्रैंड्स कॉलोनी सहित लगभग 2000 की आबादी को पेयजल की सुविधा मिलेगी। परियोजना के तहत 75 हजार लीटर क्षमता वाला ओवरहैड टैंक, बोर, पंपिंग मशीन लगाई गई है तथा पानी की सप्लाई के सिस्टम को सुधारा गया है।
इस अवसर पर सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत गरीब परिवारों को मई व जून माह में 5-5 किग्रा अनाज निशुल्क प्रदान करने का सराहनीय निर्णय लिया है। निश्चित रूप से केंद्र सरकार का यह फैसला कोरोना संकट के बीज जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करेगा। इसके साथ ही प्रदेश सरकार भी गरीब परिवारों को एक माह का काले चने का फ्री कोटा मुहैया करवाएगी, ताकि आपदा के समय किसी भी परिवार को किसी तरह की भी समस्या न झेलनी पड़े।सत्ती ने कहा कि कोरोना महामारी के समय में जहां प्रदेश सरकार विकास की गति को तीव्र कर रही है, वहीं वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए भी प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के रूप में आज वैक्सीन सरकार के पास सबसे बड़ा हथियार है। ऐसे में सभी को अपनी बारी आने पर कोविड वैक्सीन की डोज लगवानी चाहिए। सरकार ने अब 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को भी पहली मई से वैक्सीनेशन की सुविधा प्रदान कर दी है तथा टीकाकरण का लाभ लेने के लिए सभी अपना पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर नगर परिषद ऊना की अध्यक्षा पुष्पा देवी, उपाध्यक्ष पवन कपिला, सदस्य उर्मिला चैधरी, ममता कश्यप, जिला परिषद सदस्य अशोक धीमान व जल शक्ति विभाग के एक्सईएन नरेश धीमान सहित अन्य उपस्थित रहे।

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

2 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

3 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

4 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

4 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

5 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

5 days ago