हिमाचल में 20 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या को कोविड की खुराकें दी गईं

प्रदेश में अभी तक 20 प्रतिशत जनसंख्या का कोविड-19 के लिए टीकाकरण किया जा चुका है और इस दिशा मंे हिमाचल देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। 27 अपै्रल, 2021 तक 14,12,978 लोगों को कोविड की 16,22,438 खुराकें दी गई हैं जिनमें दो लाख से अधिक वे व्यक्ति भी शामिल हैं जिन्होंने दूसरी खुराक भी ले ली है।

स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि प्रदेश सरकार ने अब 18 से 44 वर्ष की आयु वर्ग के लोगों का भी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में निःशुल्क टीकाकरण करने का फैसला किया है। इस आयु वर्ग के लोगों का पंजीकरण कार्य कोविन पोर्टल पर आरम्भ कर दिया गया है और अब आरोग्य सेतु ऐप पर भी यह सुविधा प्राप्त की जा सकती है। पात्र व्यक्ति इस पोर्टल पर टीकाकरण के लिए अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 18 से 45 वर्ष की आयु के लगभग 31 लाख लोग टीकाकरण के लिए पात्र हैं। इन लोगों को सरकारी कोविड टीकाकरण केन्द्रों पर टीका लगाने के लिए राज्य ने सीरम इन्सटीच्यूट आॅफ इण्डिया से कोविड की 73 लाख खुराकें चरणबद्ध तरीके से खरीदने के लिए मांग पहले ही भेज दी है। दवा निर्मात कम्पनी ने सूचित किया है कि आपूर्ति तीन-चार सप्ताह में आरम्भ हो जाएगी और इसके उपरान्त राज्य के सरकारी कोविड टीकाकरण केन्द्रों पर टीकाकरण का तीसरा चरण आरम्भ कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि टीकाकरण के तीसरे चरण के लिए निजी स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं और औद्योगिक संस्थानों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। वे इस सन्दर्भ में सम्बन्धित जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों से सम्पर्क कर सकते हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों से तीसरे चरण में टीकाकरण के लिए अधिक से अधिक संख्या में आगे आने की मांग की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी कोविड टीकाकरण केन्द्रों पर टीकाकरण का कार्य वैक्सीन की आपूर्ति होने के उपरान्त ही आरम्भ किया जाएगा। इस सन्दर्भ में समय-समय पर लोगों को जानकारी प्रदान की जाएगी। पात्र व्यक्ति अगर चाहें तो निजी टीकाकरण केन्द्रो पर भी निर्धारित शुल्क जमा करवाकर टीका लगा सकते हैं।

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

4 weeks ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

4 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 month ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 month ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 month ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 month ago