गलवान में जान कुर्बान करने वाले कर्नल संतोष बाबू की पत्नी को सरकार ने बनाया डिप्टी कलेक्टर

हैदराबाद: 

जून में लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सेना के सैनिकों के साथ भारतीय जवानों की हुई झड़प (Galwan Clash) में अपनी जान गंवाने वाले कर्नल संतोष बाबू(Colonel Santosh Babu) की पत्नी को सरकार ने डिप्टी कलेक्टर बनाया है. तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने उनकी पत्नी संतोषी बाबू को बुधवार को उनका नियुक्ति पत्र दिया. इसके लिए बुधवार को राज्य के मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में लंच का आयोजन किया गया था, जहां संतोषी बाबू को उनका अप्वॉइंटमेंट लेटर दिया गया. इसके अलावा कलेक्टर श्वेता मोहंती ने उन्हें 711 वर्ग मीटर की जमीन के कागज़ात भी सौंपे. उन्हें हैदराबाद के रिहायशी इलाके बंजारा हिल्स में ये जमीन दी गई है. संतोषी बाबू का चार साल का बेटा और एक आठ साल की बेटी है.

मुख्यमंत्री केसी राव ने कहा कि संतोषी बाबू की नियुक्ति बस हैदराबाद और उससे लगे इलाकों में ही होनी चाहिए. उन्हें काम का प्रशिक्षण देने के लिए मुख्यमंत्री स्मिता सभरवाल को जिम्मेदारी दी गई है. केसी राव ने यह भी कहा कि उनकी सरकार कर्नल बाबू के परिवार के साथ हमेशा खड़ी रहेगी.

बता दें कि 39 साल के कर्नल संतोष बाबू उन 20 भारतीय जवानों में से एक थे, जिनकी 15 जून की रात को पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में जान चली गई थी. दोनों देशों के बीच पिछले पांच दशकों में ऐसी कोई सैन्य झड़प नहीं हुई थी. संतोष बाबू 16वीं बिहार रेजीमेंट में कमांडिंग ऑफिसर थे. उनके पिता ने बताया था कि उन्होंने 2004 में आर्मी जॉइन किया था और सबसे पहले उनकी पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर में हुई थी.

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago