अमिताभ बच्चन ने अस्पताल से शेयर की पोस्ट, लिखा- शोर कभी मुश्किलों को आसान नहीं…

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक फोटो साझा की है, जिसमें वह ऊपर की तरफ देखते हुए नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही अमिताभ बच्चन ने एक कविता भी साझा की है, जो सबका खूब ध्यान खींच रही है.

नई दिल्ली: 

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इन दिनों कोरोना वायरस पॉजिटिव होने के कारण हॉस्पिटल में एडमिट हैं. हॉस्पिटल में एडमिट रहते हुए भी अमिताभ बच्चन अकसर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और पोस्ट शेयर कर फैंस से जुड़े रहते हैं. हाल ही में अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक फोटो साझा की है, जिसमें वह ऊपर की तरफ देखते हुए नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही अमिताभ बच्चन ने एक कविता भी साझा की है, जो सबका खूब ध्यान खींच रही है. अमिताभ बच्चन ने लिखा कि शोर कभी मुश्किलों को आसान नहीं करता है. 

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने फैंस को पोस्ट के जरिए जिंदगी से जुड़ी सीख देने की कोशिश की. उन्होंने लिखा, “खामोशी की तह में छुपा लो सारी उलझनों को, शोर कभी भी मुश्किलों को आसान नहीं करता.” एक्टर की इस फोटो पर अब तक 4 लाख से भी ज्यादा लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं. वहीं, भूमि पेडनेकर ने बिग बी की पोस्ट पर इमोजी के जरिए अपना रिएक्शन दिया. इसके अलावा अमिताभ बच्चन ने कुछ दिनों पहले एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उनके साथ अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और पोती अराध्या बच्चन नजर आ रहे थे. फोटो शेयर करते हुए बिग बी ने लिखा, “हमने देखा आपका प्यार, हमने सुनीं आपकी प्रार्थनाएं, हमने जोड़े अपने हाथ आपके आदर और धन्यवाद के लिए.”

बता दें कि अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) कुछ दिनों पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट शेयर कर दी थी. बिग बी के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद परिवार के बाकी सदस्यों का भी कोरोना टेस्ट कराया गया. इसमें उनके बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय और पोती अराध्या बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए. एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ‘चेहरे’, ‘झुंड’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आने वाले हैं.

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago