Categories: Blog

सदर विधानसभा क्षेत्र को आपसी सहयोग से एक अच्छा, सुरक्षित, भयमुक्त चुनाव क्षेत्र बनाया जाएगा

बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में लोगों को सुचारू
पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए सदर विधानसभा क्षेत्र में जल जीवन
मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 62 करोड़ रुपये की 10 योजनाएं स्वीकृति
हुई है, जिन्हें निर्धारित समयावधि में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
यह जानकारी विधायक सुभाष ठाकुर ने नोग में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 1
करोड़ 95 लाख रुपये की उठाऊ पेयजल योजना जंगल सुंगल, बागी बिनोला, ओयल,
दनोह व नोग का भूमि पूजन करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते
हुए दी।

उन्होंने कहा कि नोग पंचायत के बनने से
लोगों की समस्याओं का समाधान पंचायत में ही सम्भव हो सकेगा। उन्होंने कहा
कि इस क्षेत्र के लोगों से उनके द्वारा किए गए वादों को प्राथमिकता के
आधार पर चरणबद्ध तरीके से पूरा करेंगे। पंचायत में विकास के लिए सभी लोग
बिना किसी भेद-भाव से एकजुट होकर आगे बढे। उन्होंने कहा कि विधानसभा
क्षेत्र में बिना किसी भेद भाव के सभी को सुचारू पेयजल उपलब्ध करवाया
जाएगा, भविष्य में लोगों को पानी की चिंता नहीं सताएगी।

उन्होंने कहा कि कोल डैम पेयजल योजना से भी क्षेत्र की 1 लाख जनसंख्या लाभान्वित होंगी।
उन्होंने कहा कि लोगों से वायदा किया है कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में
पानी की दिक्कत को दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में
निरंतर विकास के कार्य चलते रहेंगे। सभी गांवों का एक समान विकास
सुनिश्चित किया जाएगा। सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा इत्यादि
मूलभूत सुविधाएं लोगों को घर-द्वार पर उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि उन्हें
किसी भी प्रकार की समस्या से जुझना न पडे। उन्होंने कहा कि सुचारू
विद्युत आपूर्ति के लिए 32 नए ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे है।

उन्होंने बताया कि 2.50 करोड़ रुपये खर्च करके लकडी के सभी खम्बे बदले जाएगे।
उन्होंने लोगों से आहवान करते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र के विकास के
लिए वे कभी भी उनके समक्ष अपने सुझाव रख सकते है। उन्होंने कहा कि आपसी
सहयोग से विधानसभा क्षेत्र को एक अच्छा चुनाव क्षेत्र, सुरक्षित चुनाव
क्षेत्र, भयमुक्त चुनाव क्षेत्र बनाएगें। उन्होंने कहा कि अली खडड के उपर
कृत्रिम झील बनाई जाएंगी जिसके लिए लगभग 400 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार
की गई है। उन्होंने कहा कि लगभग 2 किलोमीटर लम्बी झील बनेगी जोकि
बिलासपुर में नया परिवर्तन लाएगी। जिससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि बिलासपुर साहसिक खेलों की अपार सम्भावनाएं है जिससे इन
खेलों को बढ़ावा मिलेगा।

Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

2 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

3 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago