इंडिया टुडे मैगजीन से एक्सक्लूसिव बातचीत में सचिन पायलट ने कहा कि मैं सौ बार कह चुका हूं कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ज्वॉइन नहीं कर रहा हूं. पिछले पांच साल के दौरान मैंने बीजेपी के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी है.
राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री पद से बर्खास्त किए जाने के बाद सचिन पायलट ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है. इंडिया टुडे मैगजीन से एक्सक्लूसिव बातचीत में सचिन पायलट ने कहा कि मैं सौ बार कह चुका हूं कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ज्वॉइन नहीं कर रहा हूं. पिछले पांच साल के दौरान मैंने बीजेपी के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी है.
इंडिया टुडे से बात करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि मैं राजस्थान कांग्रेस का हिस्सा रहते हुए बीजेपी के खिलाफ लड़ाई लड़ी है और राजस्थान में कांग्रेस बनवाई है. अगर कोई व्यक्ति या पार्टी राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रही है तो यह नहीं माना जा सकता है कि मैं उनसे जुड़ जाऊंगा.
सचिन पायलट ने कहा कि जो लोग कह रहे हैं कि मैं बीजेपी में शामिल होने वाला हूं, वो मेरी छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं. मैंने उकसावे और पद छीनने के बावजूद पार्टी के खिलाफ एक भी शब्द नहीं कहा है. हम भविष्य के लिए अपनी रणनीति तय करने जा रहे हैं.
इंडिया टुडे से बात करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि मैंने 100 बार कहा कि मैं बीजेपी में शामिल नहीं हो रहा हूं. दिल्ली में बैठे लोगों के दिमाग में डालने के लिए विरोध कैंप के लोगों की ओर से अफवाह फैलाई जा रही है. मैं जल्दबाजी और चालबाजी नहीं करना चाहता हूं.
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…