Latest News (Slider)

Kangra News: ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधायें और समग्र विकास सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता: केवल सिंह पठानियासुधेड़ के कसुम्बर नाग से अन्द्राड़ गांव तक प्रस्तावित मार्ग का किया शिलान्यास

धर्मशाला, 13 फरवरी: उप मुख्य सचेतक हिमाचल प्रदेश सरकार एवं विधायक शाहपुर विधानसभा क्षेत्र केवल सिंह पठानिया ने आज ग्राम पंचायत सुधेड़ में 3 लाख की लागत से बनने वाले कसुम्बर नाग से अन्द्राड़ गांव तक प्रस्तावित मार्ग का शिलान्यास किया।


इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को मूलभूत सुविधाओं से जोड़कर समग्र विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के निर्माण से अन्द्राड़ गांव सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के 50 से 100 परिवारों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और आपातकालीन सेवाओं की पहुंच सुलभ होगी।


उन्होेंने कहा कि राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के तहत धर्मशाला वन मंडल में वर्ष 2026-27 के रोपण सत्र के लिए 149 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधारोपण किया जायेगा। यह योजना हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2025 में आरंभ की गई, जिसका उद्देश्य सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से वनों का विस्तार और संरक्षण करना है। योजना के तहत धर्मशाला वन मंडल में 10 सामुदायिक संगठनों के साथ समझौता ज्ञापन किए गए हैं, जिनमें महिला मंडल एवं युवा क्लब शामिल हैं तथा 28 हेक्टेयर भूमि  22,400 पौधे रोपे गए हैं। इस अभियान से लगभग स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार भी मिल रहा है। आगामी सत्र में 149 हेक्टेयर भूमि पर 60,000 देशी पौधे लगाए जाएंगे, जिससे प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 35,000 स्थानीय लोगों को लाभ मिलने की संभावना है।


उन्होंने कहा कि पहली अप्रैल से वे शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी प्राथमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों को पीने के पानी की 7 हजार बोतलें वितरित करेंगे। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और अधिकतर का मौके पर ही निपटारा किया।

शिलान्यास के अवसर पर डीएफओ धर्मशाला अमित शर्मा, आरओ सौरभ शर्मा,  बीओ नितिन,  फाॅरेस्ट गार्ड अभिषेक राणा, एडवोकेट जनरल हिमाचल प्रदेश अनुपप रत्न  कुसुंबर नाग युवा कमेटी के प्रधान सुनील कुमार, उप प्रधान यशपाल शर्मा, सचिव विजय शर्मा, नायब तहसीलदार यासीन मोहम्मद सोनी, फील्ड कानून को मनोज कुमार पंचायत सचिव रवि कुमार पटवारी वीरेंद्र कुमार विभागीय अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, स्थानीय गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Vivek Sood

Share
Published by
Vivek Sood

Recent Posts

Himachal Pradesh News:दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

मीडिया से बातचीत में राज्य की आर्थिक स्थिति को बताया 'वित्तीय आपातकाल' अनाथ और विधवा…

2 days ago

Shimla News: आरट्रैक अलंकरण समारोह 2026 शिमला में आयोजित

आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम…

2 days ago

Chamba News: जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारू :- मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों (19 केजी) की…

2 days ago

Himachal Pradesh News: जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के कुलपति ने राज्यपाल से भेेंट की

जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सोलन के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार शर्मा ने आज लोक…

2 days ago

Himachal Pradesh News: सुक्खू सरकार का बजट प्रदेश को गुमराह करने वाला झूठ का पुलिंदा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, दो सालों में प्रमुख विभागों के बजट में हुई…

3 days ago

Himachal Pradesh News: राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत कर रहा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियानः राज्यपाल

ज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर ओडिशा से…

3 days ago