Trending Now

Mandi News:6 फरवरी से 25 फरवरी  तक इंदिरा मार्केट की छत पर सजेगा सरस मेला: अपूर्व  देवगन

मंडी, 13 फरवरी। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने  बताया कि अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के दौरान 16 फरवरी  से 25 फरवरी तक इंदिरा मार्केट की छत पर सरस मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में हिमाचल प्रदेश सहित देश के लगभग 16 राज्यों के स्वयं सहायता समूहों एवं हस्तशिल्पकारों की भागीदारी रहेगी।

उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों तथा मंडी जिला के सभी विकास खंडों से स्वयं सहायता समूहों के प्रतिभागी इसमें उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। मेले में लगभग 90 से 95 स्टॉल स्थापित किए गए हैं, जिनमें से 15 स्टॉल स्थानीय व्यंजनों के लिए आबंटित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त एक स्टॉल दिव्यांगजन स्वयं सहायता समूह को विशेष रूप से प्रदान किया गया है।

उपायुक्त ने कहा कि सरस मेले में हस्तशिल्प, हथकरघा एवं खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े उत्पाद मुख्य आकर्षण रहेंगे। यह आयोजन स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने तथा स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सरस मेले का अवलोकन करने तथा स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की खरीदारी कर उनका उत्साह बढ़ाने का आग्रह किया है।

Vijay Sood

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago