Treding News

Hamirpur News: डीसी गंधर्वा राठौड़ ने भोरंज में लिया विभिन्न विकास कार्यों का जायजा

भोरंज 16 फरवरी। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने सोमवार को भोरंज का दौरा करके वहां जारी विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया।


 उन्होंने सम्मू ताल के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का जायजा लिया। सम्मू ताल को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए उपायुक्त ने अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए। उपायुक्त ने यहीं पर निर्माणाधीन बस अड्डे के कार्य की प्रगति का जायजा भी लिया। उन्होंने मिनी सचिवालय भोरंज के परिसर का भी निरीक्षण करके अधिकारियों से विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। उपायुक्त ने मिनी सचिवालय के पास निर्माणाधीन सामुदायिक भवन और खेल के मैदान की साइट पर जाकर भी निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने भोरंज उपमंडल में सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के बारे में भी अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की तथा इन योजनाओं के बारे में महत्वपूर्ण फीडबैक लिया। उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि अगर किसी योजना के क्रियान्वयन में जमीनी स्तर पर कोई दिक्कत आ रही है या उसमें कुछ सुधार की आवश्यकता है तो संबंधित अधिकारी उसके बारे में नियमित रूप से फीडबैक अवश्य दें।  


 इस अवसर पर एसडीएम शशिपाल शर्मा, तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा और अन्य अधिकारियों ने उपायुक्त को विभिन्न विकास कार्यों तथा कल्याणकारी योजनाओं की ताजा स्थिति से अवगत करवाया। 

Vivek Sood

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago