Categories: India

मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के दौरान निकले रिया के ड्रग्स सप्लाई-खरीद के लिंक

[metadata element = “date”]

सुशांत सिंह राजपूत मामले में NCB ने जो FIR दर्ज की है उसके मुताबिक मनी लांड्रिंग की जांच के दौरान, केंद्रीय एजेंसियों को रिया के मोबाइल से NDPS एक्ट में आने वाले ड्रग्स की सप्लाई ,उनका सेवन उनकी खरीद फरोख्त में रिया की संलिप्तता दिखाई दे रही है. NCB को इससे जुड़े दस्तावेज सौपें गए हैं. रिया के व्हाट्सएप चैट में जो दूसरे लोगों से बात हुई है उससे ड्रग्स की सप्लाई,खरीद फरोख्त, सेवन की साज़िश और बढ़चढ़कर हिस्सा लेने की बात पता चलती है. लिहाजा NDPS एक्ट के सेक्शन 20(b)/22/27/28/29 के तहत मामला बनता है. FIR में रिया चक्रवर्ती के अलावा अन्य को भी आरोपी बनाया गया है.  

बता दें कि NCB ने शुक्रवार को बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग पेडलिंग के मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार किया था. NCB के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चक्रवर्ती और मिरांडा को NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है. दोनों को आज स्थानीय अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा. 

राजपूत की मौत के मामले की जांच में जुटी CBI और ED द्वारा दर्ज प्राथमिकियों में भी शौविक चक्रवर्ती और मिरांडा का नाम बतौर आरोपी दर्ज हैं. अधिकारी ने कहा कि मादक पदार्थों की आपूर्ति, आवाजाही और उपयोग के बारे में और अधिक जानकारी हासिल करने के लिए दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि एजेंसी के पास एक “मजबूत मामला” है. 

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

3 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

4 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

4 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

5 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

6 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

6 days ago