[metadata element = “date”]
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले किन्नौर के सांगला-छितुकुल सड़क मार्ग पर खरोगला नामक स्थान पर एक बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में चार युवकों की मौत और तीन युवक घायल हैं. घटना शुक्रवार देर रात की है. घायलों को शिमला जिले के रामपुर अस्पताल रेफर किया गया है. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है.
जानकारी के अनुसार, दर्दनाक हादसे में मौत का शिकार हुए 3 युवक सांगला गाँव और एक युवक बोनिंग सारिंग से हैं. वहीं, घायल हुए 3 युवक गांव सांगला के हैं.
सभी सातों युवक बोलेरो गाड़ी में सवार होकर रक्षम से सांगला की ओर आ रहे थे. इस दौरान खरोगला नामक स्थान पर गाड़ी गहरे नाले ने गिर गई और तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक की मौत सीएचसी सांगला ले जाते हुए हुई. प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार और घायलों को 5- 5 हजार रुपए की फोरी राहत राशी दी गई है. पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है.
इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…
अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…
हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…
कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…
कंस के अत्याचार से लेकर धर्म की स्थापना तक—श्रीकृष्ण का जीवन आज भी देता है…
जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…