हाईड्रो इंजीनियरिंग काॅलेज बंदला में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न


बिलासपुर :- उपायुक्त रोहित जम्वाल ने राजकीय हाईड्रो इंजीनियरिंग काॅलेज बंदला में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने नेशनल प्रोजेक्ट कंस्ट्रशन कम्पनी लिमिटेड (एनपीसीसी) और निर्माण कंपनी मेसर्स पीएसके इंजीनियरिंग को निर्माण कार्य को मुख्य शैक्षणिक ब्लॉक को निर्धारित समयावधि मार्च, 2021 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी समस्त संबद्ध कार्यों/परियोजनाओं जैसे कि पेयजल आपूर्ति और बिजली सब स्टेशन आदि को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कॉलेज/भवनों की संपूर्ण निर्माण प्रगति का निरीक्षण किया तथा सभी संबंधित अधिकारियों को अपने काम में तेजी लाने का निर्देश दिए, ताकि आगामी शैक्षणिक सत्र जुलाई, 2021 से राजकीय हाईड्रो इंजीनियरिंग काॅलेज बंदला की कक्षाओं को बंदला (बिलासपुर) के अपने परिसर में स्थानांतरित किया जा सके।  

मुख्य अभियंता जल शक्ति ने उपायुक्त को बताया कि राजकीय हाईड्रो इंजीनियरिंग काॅलेज बंदला की पेयजल परियोजना को पहले ही एम्स पेयजल आपूर्ति योजना के साथ जोड़ दिया गया है, जो मार्च, 2021 तक पूरा हो जाएगी। 
निदेशक तकनीकी शिक्षा विवेक चंदेल ने निर्माण कार्य की प्रगति और अन्य संबंधित मुद्दों के बारे में उपायुक्त को परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि यह हाइड्रो सेक्टर 105 करोड़ रुपये की धनराशि से बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कांगड़ा जिला के नगरोटा भंगवा में हाईड्रो इंजीनियरिंग के दो ट्रैड की कक्षाएं चल रही है जिसमें 480 प्रक्षिशु अध्ययनरत है। उन्होंने बताया कि होईड्रो इंजीनियरिंग काॅलेज में चार ट्रैड में इंजीनियरिंग की डिग्री मिलेगी जिसमें कंप्यूटर साइंस, मेकेनिकल, सिविल और इलेक्ट्रल इंजीनियरिंग स्ट्रीम को मंजूरी दी गई है। प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कला की स्थिति के रूप में। यह देश में अपनी तरह का पहला हाइड्रो इंजीनियरिंग काॅलेज होगा। 
इस अवसर पर डीएफओ सरोज भाई पटेल, एसडीएम सदर रामेश्वर, निदेशक एवं प्राधानाचार्य हाईड्रो इंजीनियरिंग काॅलेज आर.के. अवस्थी, एसई विद्युत पंकज शर्मा, प्राधानाचार्य आईटीआई एवं नोडल अधिकारी राजकीय हाईड्रो इंजीनियरिंग काॅलेज आजेश कुमार के अतिरिक्त अधिशाषी अभियंता जल शक्ति, एसडीओ लोक निर्माण, जे.ई टाॅउन एण्ड कंट्री पलानिंग, जे.ई. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, एनपीसीसी अधिकारी, पीएसके इंजीनियरिंग, निर्माण कम्पनी के अधिकारी उपस्थित रहे।

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

19 hours ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago