Categories: दिल्ली

दिल्ली में कोरोना कहर के बीच प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता

दिल्ली में प्रदूषण और कोरोना का डबल अटैक जारी है. राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन 24 घंटे में पांच हजार से ज्यादा कोरोना के नए केस सामने आए हैं. वहीं, प्रदूषण ) के स्तर में भी इजाफा हुआ है. दिल्ली की हवा लगातार जहरीली हो रही है.

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. वायु गुणवत्ता सूचकांक के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार शाम को दिल्ली और आस-पास के इलाकों में प्रदूषण का स्तर अचानक ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गया. दिल्ली के अधिकतर इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 के पार है, जबकि कई जगहों पर ये गंभीर श्रेणी में है.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक दिल्ली के आनंद विहार में एक्यूआई लेवल 408, बवाना में 447, पटपड़गंज में 404 जबकि वजीरपुर में 411 रिकॉर्ड किया गया. AQI 400 के पार के आंकड़े ‘गंभीर’ 

बता दें कि 0 और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है.

वहीं, लगातार चार दिन से दिल्ली में कोरोना (Corona) के रोज नए रिकॉर्ड बन रहे हैं. दिल्ली में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन कोरोना के एक दिन में पांच हजार से अधिक नए केस सामने आए हैं. देश में कोरोना के केस जहां कम हो रहे हैं, वहीं दिल्ली में कोरोना संक्रमितों (Covid-19) की संख्या तेजी से बढ़ रही है. त्योहारों में कोरोना का अटैक अधिक खतरनाक हो सकता है. माना जा रहा है कि दिल्ली में ये कोरोना की तीसरी लहर हो सकती है.

शुक्रवार को कोरोना के रिकॉर्ड 5 हजार 891 नए केस आए और 47 लोगों की मौत हो गई. गुरुवार यानी 29 अक्टूबर को दिल्ली में कोरोना के 5,739 नए मामले सामने आए थे. इससे पहले बुधवार यानी 28 अक्टूबर को कोरोना के 5,673 मामले सामने आए थे.

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago