प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए समीक्षा बैठक आयोजित

प्राकृतिक आपदा से निपटने की तैयारियांे की समीक्षा के लिए गठित जिला अंतर एजेंसी समूह (डीआईएजी) की समीक्षा बैठक आज अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अनुराग चन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। 
अनुराग चन्द्र शर्मा ने कहा कि कहा कि प्राकृतिक आपदा को टाला नहीं जा सकता, लेकिन बेहतर प्रबंधन व पूर्ण तैयारियों से नुकसान को कम किया जा सकता है। आपदा प्रबंधन को लेकर लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि आपदा के समय सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना है ताकि प्राकृतिक आपदा के समय एकजुट होकर इसका सामना किया जा सके। उन्होंने कहा कि आपदा की परिस्थिति में सही समय पर सूचना का सम्प्रेषण आवश्यक होता है और समय पर प्रभावी सूचना उपलब्ध करवाने के लिए सही तंत्र विकसित कर आपदा के प्रभाव को न्यून किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि डीआईएजी द्वारा गत एक वर्ष के दौरान कोेविड-19 के सम्बन्ध में आम लोगों को जागरूक करने के लिए शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में लोगों को सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनने तथा सोशल डिस्टेन्सिग नियम के पालन करने का परामर्श दिया गया। लोगों को किसी भी प्रकार की प्राकृतिक प्राकृतिक आपदा के खतरे को न्यून करने के सम्बन्ध में भी विशेषज्ञों द्वारा जानकारी प्रदान की गई।
उन्होंने कहा कि जिला आपदा से निपटने के लिए तैयारियों एवं प्रतिक्रिया के लिए खंड स्तर पर स्वयंसेवी युवाओं के कार्यबल गठित कर उन्हें प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आपदा तैयारी एवं कार्यवाही के लिए युवा स्वयंसेवियों का कार्यबल तैयार किए गए हैं। 
इस अवसर पर समादेशक गृह रक्षा डाॅ. शिव कुमार शर्मा, शूलिनी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ब्रिगेडियर नीरज पराशर, स्वयंसेवी संस्था शिक्षा क्रान्ति के सत्यन, अर्थजस्ट संस्था के अभिषेक तनेजा, गणपति एजुकेशन सोसायटी के सौरभ शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। 

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

2 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

3 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago