श्री नैना देवी जी में नव वर्ष 2021 के आगमन के लिए आवश्यक बैठक आयोजित मेले के दौरान कोविड-19 के दिशा निर्देशों का किया जाएगा सख्ती से पालन

बिलासपुर 21 दिसम्बर:- उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में नव वर्ष 2021 के आगमन पर 29 दिसम्बर, 2020 से 2 जनवरी, 2021 तक हर वर्ष की भान्ति मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिला दण्डाधिकारी बिलासपुर रोहित जम्वाल ने मेेले की तैयारियों बारे बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मेले के दौरान कोविड-19 के दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाएगा ताकि इसके संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी प्रबन्ध पूरे किए जा रहे है।
  उन्होंने बताया कि मेले के सफल आयोजन के लिए उप मण्डलाधिकारी स्वारघाट को मेला अधिकारी तथा उप-अधीक्षक पुलिए श्री नैना देवी जी पुलिस मेला अधिकारी होंगे। एसएचओ थाना कोट कहलूर सहायक पुलिस मेला अधिकारी होंगे। उन्होंने बताया कि बीएमओ श्री नैना देवी जी को मेला चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाऐ रखने के लिए मेले को नौ सैक्टरों में बांटा जाएगा और पांच सैक्टर मैजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए जाएंगे।
उन्हांेने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर को समुचित चिकित्सा स्टाॅफ नियुक्त करने के निर्देश दिए तथा नए बस स्टैंड पर और सैक्टर 4 व 5 में अस्थाई चिकित्सा सहायता कक्ष स्थापित करने को कहा। उन्होंने कहा कि नव वर्ष मेले के दौरान सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा जिसके लिए उन्होंने कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद श्री नैनादेवी जी को समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि मेले के दौरान पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, पुलिस बल सभी गाड़ियों की निरंतर चैकिंग करेंगे ताकि कोई भी पटाखें या संदिग्ध वस्तु श्री नैना देवी जी में न लाई जा सके। उन्होंने अग्निश्मन विभाग को भी आपातकालिन स्थिति से निपटने के लिए फायर टैंडर को पानी से भरकर रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद श्री नैना देवी जी को निर्देश दिए कि श्री नैना देवी जी में समस्त पार्किंग स्थलों पर निर्धारित रेटों को डिस्पले करवाना सुनिश्चित करें ताकि मेले के दौरान श्रद्धालुओं से पार्किंग के मनचाहे रेट न वसूले जाएं। उन्होंने बताया कि पंजाब से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पंजाबी में भी साईन बोर्ड लगाएं जाएंगे। उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि मेले के दौरान विद्युत आपूर्ति नियमित रूप से सुनिश्चित कि जाए इसके लिए शीघ्र ही सभी मुरम्मत कार्य पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए कि जल भण्डारण टैंकों की समय रहते आवश्यक क्लोरीनेशन सुनिश्चित करें।
इसके अतिरिक्त बैठक में अन्य विभिन्न मदों पर भी चर्चा हुई
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. प्रकाश दडोच के अतिरिक्त, तहसीलदार स्वारघाट हुसन चंद के अतिरिक्त सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

2 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

3 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago