Categories: Blog

छुड़ाया गया अगवा बच्चा,4 करोड़ की फिरौती मांगने वाली महिला भी गिरफ्तार.

यूपी के गोंडा से अगवा हुए एक व्यवसायी के पोते को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. इस घटना में 4 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने वाली एक लड़की को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही इस पूरे घटनाक्रम में 4 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. अपहरण की वारदात सामने आने के कुछ ही घंटों बाद यूपी पुलिस ने इस मामले की गुत्थी को सुलझा लिया है. गिरफ्तारी से पहले पुलिस के साथ बदमाशों की मुठभेड़ की भी खबर है.

गिरफ्तार चारों अपराधियों का विवरण इस प्रकार है. पहले अपराधी का नाम सूरज पांडे है जो राजेंद्र पांडे का पुत्र है और शाहपुर थाना परसपुर, जनपद गोंडा का रहने वाला है. दूसरा अपराधी छवि पांडे है जो शाहपुर थाना परसपुर, जनपद गोंडा का निवासी है. तीसरे अपराधी का नाम उमेश यादव है जो रमाशंकर यादव का बेटा है और सकरोड़ा पूर्वी थाना करनैलगंज जनपद गोंडा का रहने वाला है. चौथा अपराधी दीपू कश्यप है जो राम नरेश कश्यप का बेटा है और सोनवारा, थाना करनैलगंज, जनपद गोंडा का निवासी है.

सकुशल रिहाई कराने वाली एसटीएफ की टीम को सरकार ने दो लाख का इनाम दिया है. मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगने की भी खबर है.

यूपी एडीजी (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने घटना के बारे में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस कार्रवाई में दो बदमाश उमेश यादव और दीपू कश्यप घायल हुए हैं. सूरज पांडेय, छवि पांडेय और उनके भाई को गिरफ्तार किया गया है. घटना में एक ऑल्टो गाड़ी बरामद की गई है. अपराधियों से पिस्टल और दो तमंचे भी बरामद हुए हैं. घायल बदमाशों का इलाज चल रहा है. पुलिस की ओर से बदमाशों का मेडिकल कराया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी. जो अन्य लोग शामिल होंगे उनके विरुद्ध भी कार्रवाई होगी. शासन की ओर से स्थानीय पुलिस और एसटीएफ को 1-1 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की गई है. पुलिस पूरे इलाके में कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रही है. इस घटना में शामिल सभी अपराधी गिरफ्तार हैं, मुख्य अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. इनमें एक महिला भी शामिल है जिसे गिरफ्तार किया गया है.

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

9 hours ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

3 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

3 days ago