[metadata element = “date”]
सेना भर्ती कार्यालय मण्डी द्वारा मण्डी स्थित पड्डल मैदान में किन्नौर, शिमला, सिरमौर तथा सोलन जिला के युवाओं के लिए 06 अक्तूबर से 14 अक्तूबर तक भारतीय थल सेना में भर्ती का आयोजन किया जा रहा है
यह जानकारी निदेशक, भर्ती एआरओ शिमला कर्नल तनवीर सिंह मान ने आज यहां देते हुए बताया कि यह भर्ती सैनिक तकनीकी पुरूष, सैनिक तकनीकी (गोला बारूद परीक्षक) (एटी) पुरूष, सैनिक तकनीकी उड्डयन (एक्स ग्रुप) (पुरूष) तथा सैनिक तकनीकी (उपचार सहायक) (एनए) (पुरूष) पदों के लिए होगी।
उन्होंने कहा कि इच्छुक युवा मापदण्ड व योग्यता के लिए सेना भर्ती कार्यालय शिमला हि0प्र0 द्वारा 06 अगस्त, 2020 को जारी अधिसूचना को भारतीय सेना की वैबसाईट www.joinindianarmy.nic.in पर देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे उम्मीदवार जो सेना भर्ती रामपुर बुश्हैर शिमला में सैनिक तकनीकी वर्ग के लिए सेना भर्ती कार्यालय शिमला द्वारा 16 फरवरी, 2020 को जारी अधिसूचना के तहत पहले ही पंजीकृत हो चुके हैं को भी दोबारा पंजीकरण करवाना होगा। उन्होंने उम्मीदवारों को दलालों व धोखेबाजों से दूर रहने की भी सलाह दी है।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…