शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर स्थित ब्रिटिशकालीन वाटर स्टोरेज टैंक के भीतर 2 से 6 एमएम मोटी दरारें

[metadata element = “date”]

हिमाचल प्रदेश के शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर स्थित ब्रिटिशकालीन वाटर स्टोरेज टैंक के भीतर 2 से 6 एमएम मोटी दरारें देखी गई हैं. यह दरारें टैंक के भीतर चल रहे रिपेयर के दौरान मिली हैं. टैंक के भीतर नौ में से पांच चैंबरों तक दरारें देखी गईं हैं, जिसका कार्य करने के लिए विशेषज्ञ की राय ली जा रही है.दरारों को आधुनिक तकनीक से भरने के लिए अब पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज के विशेषज्ञयों की राय ली जाएगी, जो जल्द ही शिमला का दौरा करेगी. बता दें कि भले ही टैंक की दरारों को भरने का कार्य दिल्ली की कंपनी कर रही है, लेकिन आधुनिक तरीके से इन दरारों को दुरुस्त करने के लिए कई एक्सपर्ट की राय ली जा रही है.

जल निगम के एजीएम महमूद शेख ने बताया कि 1924 में निर्मित वाटर स्टोरेज में पड़ी दरारों को भरने में लिए करीब एक करोड़ 80 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं जिसे आधुनिक तकनीक से भरा जा रहा है.उन्होंने बताया कि टैंक के भीतर ज्यादा मोटी दरारें नहीं हैं लेकिन फिर भी 2 से 6 एमएम मोटी दरारें हैं. जिन्हें भरा जा रहा है .दरारों को भरने के लिए आधुनिक तकनीक से पौली यूरिया मेम्ब्रेन की स्प्रे और माइक्रो कंक्रीट फाइबर से कार्य किया जाएगा. साथ ही प्लास्टर चुना सुर्खी से दरारों को भरा जाएगा, ताकि उसी रुप मे इसे अंजाम दिया जा सके.

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago