रिकांगपिओ : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शिविर का आयोजन

जनजातीय जिला किन्नौर में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर कोविड-19 के प्रोटोकाॅल व नियमों के अनुसार योग दिवस मनाया गया। जिले में नेहरू युवा केन्द्र से संबंधित युवा एवं स्पोर्टस क्लबों द्वारा भी योग दिवस मनाया गया।

जिले के किल्बा स्थित मैट्रिक स्पोर्टस क्लब ने क्लब के प्रधान राज शेखर व सचिव रवि शेखर की उपस्थिति में योग दिवस मनाया गया जिसमें क्लब के सदस्यों सहित स्थानीय युवाओं व महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। 

इस कार्यक्रम के दौरान जहां लोगों को योग के बारे में जागरूक किया गया वहीं योग करने से होने वाले फायदों के बारे में भी बताया गया। जिला युवा अधिकरी प्रियंका ने बताया कि नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आज जिले में ग्राम स्तर पर योग दिवस मनाया गया। इसमें युवाओं सहित अन्य ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।जिले में लोगों ने अपने-अपने घर पर ही योग किया।  

xsh_814e891

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से फोन पर बात की, अधिकारों के लिए मांगा सहयोग

किशाऊ बाँध पर बड़ी जीत के बाद सुक्खू सरकार ने बीबीएमबी एरियर को वापिस लेने…

2 days ago

Mandi News: स्पेशल टास्क फोर्स की कार्रवाई में 77.59 ग्राम चिट्टा/हेरोइन तथा दो किलोग्राम चरस बरामद

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा 15 नवंबर, 2025 को आरंभ किए गए प्रदेशव्यापी एंटी-चिट्टा…

3 days ago

Shri Ram temple: श्रीराम मंदिर के खिलाफ मुहिम चलाने वाली कांग्रेस राम के नाम पर राजनीति कर रही है : जय राम ठाकुर

सनातन के खिलाफ जहर उगलने वाले मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल के साथ राम मंदिर गए तो…

1 week ago

BJP-Congress: भाजपा के पांच नेता मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए आपस में लड़ रहेः बृजलाल

रामपुर में भाजपा को झटका, क्षेत्र के प्रमुख नेता बृजलाल अपने 300 से अधिक समर्थकों…

2 weeks ago