चंबा : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शिविर का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम की लाइव फीड के तहत  उपायुक्त कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में कोविड-19 के उपयुक्त व्यवहार के तहत योग शिविर का आयोजन किया गया। 

योग शिविर  में उपायुक्त डीसी राणा ,जिला एवं सत्र न्यायधीश राजेश तोमर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस अरूल कुमार ,अतिरिक्त उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल , सहायक आयुक्त रामप्रसाद शर्मा, एसडीएम  शिवम प्रताप सिंह,जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉक्टर अनिल गर्ग, आर्ट ऑफ लिविंग के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर हेमंत , प्रभारी आयुर्वेदिक चिकित्सालय नीतू पांडा और आयुष विभाग के चिकित्सकों सहित अन्य संबंधित कर्मचारियों ने हिस्सा लिया ।

योग शिविर  के पश्चात उपायुक्त डीसी राणा ने बताया कि 

 योग हमारे ऋषि और मुनियों की कीर्ति देन है।  उन्होंने कहा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2015 से पूरे विश्व में बनाया जा रहा है । योग तन मन आत्मा की शांति के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण है। योग  के माध्यम से  व्यक्ति  शारीरिक व मानसिक तौर पर पूर्णता स्वस्थ रहता है।  इसलिए 21 जून को पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है । इसी कड़ी के तहत  जिला स्तर पर भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तहत  शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि वें अपने जीवन में योग को अपनाएं और निरोग्य व स्वस्थ जीवन व्यतीत करें। 

backup_0dff07

Recent Posts

CM Himachal: मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को मिले अपार जनसमर्थन के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया

जनता का यह विश्वास और निष्ठा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणाः मुख्यमंत्री32 शहरी निकायों…

7 hours ago

Congress: गारंटियां पूरी कर सरकार ने निभाया चुनावी वायदा

मात्र साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में वर्तमान प्रदेश सरकार ने अपनी सभी चुनावी गारंटियों…

6 days ago

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान द्वारा शिमला से 14 मई, 2026 को जारी प्रेस वक्तव्य

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बयान पर…

1 week ago

CM News: मुख्यमंत्री से हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज यहां हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के…

1 week ago

IGMC Shimla: प्रदेश के लिए 31 मई तक तैयार की जाए पोषण नीतिः मुख्यमंत्री

आईजीएमसी में पायलट आधार पर मरीजों का डेटा डिजिटाइज करने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री ठाकुर…

1 week ago