National flag : राज्यपाल ने 76वें स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने राजभवन के कर्मचारियों और स्कूली बच्चों को मिठाइयां बांटी और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। 

इस अवसर पर देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इनमें ऑर्चिड प्रेप स्कूल न्यू शिमला के अंतर्गत संचालित किए जा रहे ‘आरुषि स्कूल ऑफ होप’ के विशेष बच्चों की प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहीं। राजभवन में पहली बार विशेष रूप से आमंत्रित इन बच्चों ने ‘इंसाफ की डगर’ और ‘हर घर तिरंगा’ विषयों पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियों, फैंसी ड्रेस और नृत्य से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला के बच्चों के समूह गान और इसी पाठशाला की छात्रा भामिनी बंसल के नृत्य ने भी खूब तालियां बटोरीं। https://www.tatkalsamachar.com/kasumpti-chief-minister/ कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत ‘ऐ मेरे वतन’ ने राजभवन के दरबार हॉल में उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया। राज्यपाल भी अपनी भावनाओं को नहीं रोक पाए और उनकी आंखें भी नम हो गईं।

इस अवसर पर राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश के लोगों और समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन के गुमनाम नायकों का स्मरण किया और शहीदों तथा बहादुर सैनिकों को नमन किया।

उन्होंने कहा कि अगले 25 वर्षों में हमें किसी न किसी रूप में राष्ट्र निर्माण में योगदान देना होगा और स्वदेशी को अपनाकर देश के विकास को गति प्रदान करनी होगी। 

राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

4 weeks ago