Governor :राज्यपाल ने अमृत काल में स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि हर व्यक्ति अमृत काल का साक्षी बना है। हमें तय करना है कि आने वाले 25 वर्षों में हमें किस दिशा में जाना है और राष्ट्र के विकास में हमारा क्या योगदान हो सकता है।

राज्यपाल आज सोलन जिले के नालागढ़ में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि अमृत महोत्सव के दौरान हमें अपने अतीत को भी याद करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों सहित विदेशी आक्रांताओं ने हमारी संस्कृति, परंपराओं और शिक्षा प्रणाली को नुकसान पहुंचाया और हमारे पूर्वज उस समय आजादी के बारे में शायद सोच भी नहीं सकते थे। उन्होंने कहा कि देश को आजाद करवाने के लिए बड़ी संख्या में भारतीयों ने अपने प्राणों की आहुति दी और ऐसे में हमें इस आजादी का महत्व समझने की आवश्यकता है।

राज्यपाल ने देश के बंटवारे की पीड़ा का जिक्र करते हुए कहा कि इतिहास में इस दुःखद घटना को याद रखने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि हमें उन सभी बलिदानियों को याद करना होगा, जिनके कारण हम एक स्वतंत्र राष्ट्र में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम में शामिल होकर हम अपने महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर सकते हैं। यह अभियान किसी पार्टी या संगठन का नहीं बल्कि पूरे देश का है और इसी लिए हम सभी इस अभियान से जुड़े हैं। उन्होंने लोगों से अमृत काल में स्वदेशी अपनाने का भी आह्वान किया।

राज्यपाल ने कंपनी के सर्वश्रेष्ठ कर्मचारियों और अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को भी पुरस्कृत किया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकारी सदस्य इंद्रेश कुमार ने आजादी का अमृत महोत्सव आयोजित करने के लिए माइक्रोटेक कंपनी को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां दूसरों को भी राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित करेंगी। https://www.tatkalsamachar.com/medical-accident/ उन्होंने देश की स्वतंत्रता से संबंधित विभिन्न घटनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े विभिन्न नारों और उस समय उनके महत्व का जिक्र करते हुए कहा कि वर्तमान संदर्भ में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और हर घर तिरंगा जैसे नारे और अभियान भी राष्ट्रवाद से जुड़े हैं।

माइक्रोटेक के अध्यक्ष एवं सीआईआई हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष सुबोध गुप्ता ने इस अवसर पर राज्यपाल को सम्मानित किया।

इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर विधायक परमजीत सिंह पम्मी, पूर्व विधायक एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

4 weeks ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

4 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 month ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 month ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 month ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 month ago