Organized legal awareness camp for women in Rajgarh in association with National Commission for Women
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरमौर द्वारा नगर पंचायत राजगढ में राष्ट्रीय महिला आयोग के साथ मिलकर महिलाओं के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार सम्पूर्ण भारत में चल रहे विधिक जागरूकता अभियान के तहत किया गया।
शिविर में विशेष रूप से उपस्थित न्यायाधीश व विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव धीरू ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शिविर विशेष रूप से महिलाओं को कानूनी जागरूकता तथा कानून के विभिन्न पहलुओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए आयोजित किया गया है।
इस शिविर में महिला अधिवक्ता रुखसार, सयैद व प्रीती राणा मुख्य वक्ता के रूप से मौजूद रही। शिविर में महिलाओं से सम्बन्धित कानूनों जिनमें घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, दहेज निषेध अधिनियम, पोक्सो एक्ट, महिला संरक्षण अधिनियम व महिलाओं को शोषण से बचाने हेतु अनेक जानकारियां प्रदान की गई।
शिविर में उपस्थित महिलाओं द्वारा मौके पर अनेक प्रश्न व समस्याओं बारे भी वाद किया गया। इस शिविर में राजगढ खण्ड की सभी महिला ग्राम पंचायत प्रधानों, नगर पंचायत की अध्यक्ष व पंचायत समिति की सदस्यो ने भाग लिया।
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…
जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…
असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…
विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…