Categories: राजनीति

मुख्यमंत्री ने 82वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने 16 से 19 नवम्बर, 2021 तक शिमला में आयोजित होने वाले 82वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन और विधानसभा निकायों के सचिवों के 58वें सम्मेलन के लिए व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए उचित यातायात योजना सुनिश्चित की जानी चाहिए।


जय राम ठाकुर ने कहा कि लोकसभा द्वारा इस अवसर पर प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न विभागों को अपने उत्पादों का प्रदर्शन करना चाहिए। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आयोजन के दौरान हिमाचली उत्पादों की भी प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
सचिव सामान्य प्रशासन विभाग देवेश कुमार ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया।
सचिव विधानसभा यशपाल शर्मा ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।


विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना और जेसी शर्मा, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, प्रधान सचिव सुभाशीष पांडा, पुलिस महानिरीक्षक दलजीत ठाकुर, पुलिस उप-महानिरीक्षक हिमांशु मिश्रा, एचपीटीडीसी के प्रबन्ध निदेशक अमित कश्यप, पुलिस अधीक्षक शिमला मोनिका व अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago