राजस्थान के फतेहपुर शेखावटी में भारी बारिश के बाद शहर पानी-पानी हो गया. शहर की गलियों और सड़कों पर सैलाब आ गया. कई जगह दुकानों और घरों में पानी घुस आया. हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है. बारिश की वजह से शहर का मुख्य बस स्टैंड भी बाढ़ के पानी में डूब गया. बच्चे पानी में नाव लेकर निकल पड़े.
फतेहपुर शेखावटी राजस्थान का वो हिस्सा है जहां भयंकर गर्मी पड़ती है और पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस जाते हैं. लेकिन भारी बारिश की वजह से मुख्य बस स्टैंड टापू में तब्दील हो गया है. आम लोगों को इस बारिश की वजह से गर्मी से राहत जरूर मिली है लेकिन जल भराव से काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है. लोग नाव लेकर निकलने पर मजबूर हैं.
इस बारिश की वजह से किसानों के चेहरे पर रौनक आ गई है. अगर दो तीन दिन तक बारिश ना होती तो सब फसल नष्ट हो जाती. प्रदेश में बरसात का यह दौर 27 जुलाई तक जारी रहने की संभावना है. इस दौरान कुछ क्षेत्रों में भारी बरसात तो, कुछ में मध्यम दर्जे की बरसात होने की संभावना है.
मौसम विभाग ने आठ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद, उदयपुर और नागौर जिले में कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना है.
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…
जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…
असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…
विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…