रेल रोको आन्दोलन अब शिमला में

शिमला नगर निगम के अन्तर्गत आने वाले वार्ड नम्बर सात मज्याट के लोगों को आज तक भी एंबुलेंस रोड की सुविधा नहीं मिल पाई है। इसके लिए वार्ड के हजारों लोगों को प्रतिदिन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसी के बीमार हो जाने पर मरीज को हस्पताल ले जाने की कोई भी सुविधा नहीं है। इसे देखते हुए उस दुर्गम क्षेत्र की याद आती है जहां मरीज को पीठ पर लाद कर या कुर्सी या चारपाई पर लेटाकर कर दूर हस्पताल ले जाना पड़ता है इस दुआ और संदेह के साथ कि मरीज हस्पताल सुरक्षित पहुंच जाए और उसका ईलाज करवाया जा सके। यही स्थिति आज हिमाचल की राजधानी के एक वार्ड मज्याट की भी है जंहा हजारों की संख्या में लोग रहते हैं। इस वार्ड की शुरू से ही दयनीय स्थिति रही, किसी ने भी इस क्षेत्र के विकास की ओर ध्यान देने की आवश्यकता या तो नहीं समझी या जानबूझ कर नजरअंदाज करते रहे।

दिवाकर दत शर्मा जो पेशे से वकील भी हैं जब इस वार्ड से पार्षद निर्वाचित हुए तो उनके सामने लोगों की कई समस्याएं और वार्ड की विकासात्मक मांगे मुंह बाए खड़ी थीं जिन पर उन्हें विजय प्राप्त करनी थी। वार्ड के लोगों के सहयोग से उन्होंने मज्याट वार्ड को एक सर्वोतम वार्ड बनाने का फैंसला लिया और बिना कोई समय गंवाए तत्काल विकास कार्य में जुट गए। उनके अथक प्रयासों से इस वार्ड में कई विकासात्मक कार्य हो चुके हैं जो जनता को समर्पित भी किए जा चुके हैं। अब उनके पास विकास का एक कठिन काम शेष था कि वार्ड में एंबुलेंस रोड की सुविधा लोंगों को उपलब्ध हो जाए ताकि विकट परिस्थितियों में उन्हें राहत पहुंचाई जा सके। वार्ड के लोगों के अनुरूप इस बारे में उन्होंने अथक प्रयास किए और रोड को पूरा किया। लेकिन बात रेलवे लाईन पर आकर अटक गई। वहां से रास्ता लेना टेढ़ी खीर साबित हुई।

दिवाकर ने इस मामले को रेलवे अथाॅरिटी, रेल मंत्री और प्रधान मन्त्री के कार्यालय तक उठाया लेकिन उन्हें कोई सकारात्मक उत्तर नहीं मिला। राज्य सरकार से भी इस बारे में कोई सहयोग नहीं मिल पाया। आजादी के इतने साल बीतने पर भी राज्य की राजधानी के एक वार्ड के लोगों को आपातकालीन परिस्थिति के लिए एक एंबुलेंस रोड भी उपलब्ध न हो सके तो इसके लिए वार्ड के लोगों के पास संघर्ष के अतिरिक्त क्या विकल्प हो सकता है।

पार्षद से पूछने पर उन्होंने कहा कि वार्ड की जनता को अपनी इस छोटी सी मांग को मनवाने के लिए मजबूरी में आंदोलन का रास्ता चुनने के लिए विवश होना पड़ रहा है। इसी के चलते वार्ड के सभी लोगों ने एक मत से पहली अक्तूबर को टूटू में ट्रेन रोकने का फैंसला लिया है। उन्होंने कहा कि वार्ड के सभी लोग रेल पटरी पर बैठ कर धरना देकर अपना रोष व्यक्त करेंगें। अब सभी की नजरें सरकार की ओर लगीं हैं। देखना है कि सरकार इस बारे मंे क्या करती है।

वार्ड के स्थानीय पार्षद दिवाकर दत के अनुसार रोड का काम लगभग पूरा हो चुका है मात्र रेलवे लाईन के ऊपर एक ब्रिज बनना है।

Neha Sharma

Recent Posts

Una News: ऊना ज़िला में जनगणना 2027 के लिए तैयारियां शुरू

भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के सफल संचालन को सुनिश्चित बनाने के लिए जिला…

23 hours ago

Hamirpur News: आरसेटी के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उठाएं लाभ

 पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में सोमवार को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण…

1 day ago

Una News: उपमुख्यमंत्री ने 15.25 करोड़ से बनने वाली समनाल–पूबोवाल सड़क मार्ग का किया शिलान्यास, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन भी रहे मौजूद

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (सोमवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत समनाल से…

1 day ago

Himachal News: सुक्खू सरकार की 3 साल की बजट घोषणाएं अधूरी, कहां गया बजट का पैसा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष का आरोप, सुख की सरकार चुनावी भाषण और बजट घोषणाओं…

1 day ago

Himachal Pradesh News:न्यायिक व्यवस्था को अस्पतालों की तर्ज पर करना होगा काम: जस्टिस श्री सूर्यकांत

भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री सूर्यकांत ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति…

2 days ago

Himachal News:फीचर -हिमाचल में हरित ऊर्जा को नई गति

हिमालय की गोद में बसा हिमाचल प्रदेश देश के प्रमुख जलविद्युत उत्पादक राज्यों में से…

2 days ago