Categories: भारत

मतदाता सूची तैयार करने का कार्यक्रम घोषित

राज्य निर्वाचन आयोग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश की उन पंचायतों एवं नगरपालिकाओं, जो विभाजन व पुनर्गठन की प्रक्रिया से प्रभावित नहीं है की मतदाता सूचियां तैयार करने का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 3 अक्तूबर, 2020, पुनरीक्षण प्राधिकारी के समक्ष दावे एवं आपत्तियां दायर करने की अवधि 5 से 14 अक्तूबर, 2020 में होगी। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण प्राधिकारी के आदेश के विरूद्ध अपील दायर करने की अवधि पुनरीक्षण प्राधिकारी द्वारा आदेश पारित करने के सात दिनों के भीतर की जाएगी। अपील का निपटारा अपील दायर करने के सात दिनों के भीतर किया जाएगा तथा मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन 5 नवम्बर, 2020 को या इससे पूर्व किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नाम दर्ज करने के लिए 1 जनवरी, 2020 को अहर्ता तिथि घोषित किया गया है। जो व्यक्ति 1 जनवरी, 2020 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं वे मान्यता सूची में नाम दर्ज करवाने के योग्य होंगे। उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्ति अपना मत बनवाने के लिए पुनरीक्षण प्राधिकारी के समक्ष अपना दावा प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रारूप मतदाता सूची राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगी।

backup_0dff07

Share
Published by
backup_0dff07

Recent Posts

Asian Games: 20वें एशियाई खेल में हिमाचली कबड्डी स्वर्ण पदक विजेताओं को प्रदान किए जाएंगे एक-एक करोड़ रुपयेः मुख्यमंत्री

क्रिकेट में शानदार उपलब्धियों के लिए रेणुका ठाकुर को भी एक करोड़ रुपये प्रदान करने…

16 hours ago

नशे के खिलाफ ऊना की हुंकार, 16 सितंबर को मुख्यमंत्री की अगुवाई में वॉकाथॉन

युवाओं से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री, साथ चलकर देंगे नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश, उपमुख्यमंत्री…

3 weeks ago

Hamirpur News:वन विभाग की स्पोर्ट्स मीट में हमीरपुर सर्कल चैंपियन

 हिमाचल प्रदेश वन विभाग की 27वीं वार्षिक खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता में इस बार हमीरपुर…

3 weeks ago

Kangra News:हिमालय संरक्षण को जन आंदोलन बनाकर राष्ट्र निर्माण से जोड़ना होगा: राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कहा कि हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि…

3 weeks ago

Kinnaur News:03 करोड़ 50 लाख के ईको पार्क एवं 02 करोड़ 12 लाख के वन्यजीव सौंदर्यीकरण कार्य से छितकुल में पर्यटन गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला…

4 weeks ago

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

4 weeks ago