Rahul Gandhi : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सुनते हैं आम लोगों की आवाज

मानसर से मलोट तक 24 कि.मी. दूरी तय कर हिमाचल प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा हुई संपन्न

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी #Rahul Gandhi, की भारत जोड़ो यात्रा हिमाचल प्रदेश मंे इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में मानसर से आज प्रातः 7 बजे शुरू होकर सायं साढ़े छह बजे मलोट में संपन्न हुई।


मलोट में एक विशाल जनसमूह #Gathering, को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू पार्टी के जमीनी स्तर से जुड़े कार्यकर्ता हैं, जो आम लोगों की आवाज सुनते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें यह देखकर अच्छा लगा कि हिमाचल प्रदेश की जनता उनसे अथाह प्रेम करती है। भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पहाड़ों का राज्य है, लेकिन यहां चलना आसान है क्योंकि यहां के लोग शांति के प्रतीक #Peace Symbol, हैं। भारत जोड़ो यात्रा को हिमाचल प्रदेश के लोगों का भरपूर सहयोग व स्नेह मिला है, जिसके लिए वह सभी के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के स्नेह से उन्हें नई ऊर्जा मिली है।


राहुल गांधी ने कहा कि हिमाचल के लोगों में आपसी भाईचारा है तथा यही राज्य का समृद्ध इतिहास है। यहां के लोगों की शक्ति ही हमारी शक्ति है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर, 2022 को कन्याकुमारी से आरंभ होकर कई राज्यों से गुजरी है तथा 30 जनवरी को यह यात्रा कश्मीर में समाप्त होगी। इस दौरान लगभग 3570 किमी की पैदल यात्रा होगी। यात्रा में प्रतिदिन 25-30 किमी का सफर पैदल किया जाता है, इससे मुझे कोई थकान नहीं होती।


राहुल गांधी ने कहा कि आज देश में भाषा, #Language, धर्म व जाति #Religion & Caste, के नाम पर राजनीति #Politics, की जा रही है तथा असली मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं की जा रही। इसीलिए उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा आरंभ की, जिससे मंहगाई, बेरोजगारी, #Unemployment नोटबंदी # demonetisation, तथा गलत जीएसटी जैसे विषयों पर बात शुरू हुई।


वहीं अपने संबोधन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार राहुल गांधी के मार्गदर्शन में कार्य कर रही है। प्रदेश में नई सरकार के गठन के एक महीने के भीतर ही सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ देने का निर्णय लिया गया है। इसके अतिरिक्त महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह तथा एक लाख रोजगार प्रदान करने पर भी गंभीरता के साथ प्रयास आरंभ कर दिए हैं। https://www.tatkalsamachar.com/hamirpur-panchayats-sujanpur/ इसके लिए मंत्रिमंडलीय उप-समितियों का गठन किया गया है, जो एक माह में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर देंगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार अपने सभी वायदे पूरे करने के लिए प्रतिबद्ध है।


सांसद एवं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जीत का सिलसिला आगे बढ़ाते हुए अन्य राज्यों के चुनावों में भी जीत का परचम लहराएगी। प्रतिभा सिंह ने कहा कि ओपीएस की गारंटी को प्रदेश सरकार ने पूरा कर दिया है तथा बाकी वायदों को भी चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।


इस अवसर पर कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी संजय दत्त, उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कैबिनेट मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, चंद्र कुमार, जगत सिंह नेगी, हर्षवर्धन चौहान, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह, विक्रमादित्य सिंह, मुख्य संसदीय सचिव, विधायकगण, पंजाब कांग्रेस के नेता, पार्टी कार्यकर्ता और लोग उपस्थित थे।

Recent Posts

Una News: ऊना ज़िला में जनगणना 2027 के लिए तैयारियां शुरू

भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के सफल संचालन को सुनिश्चित बनाने के लिए जिला…

4 hours ago

Hamirpur News: आरसेटी के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उठाएं लाभ

 पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में सोमवार को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण…

5 hours ago

Una News: उपमुख्यमंत्री ने 15.25 करोड़ से बनने वाली समनाल–पूबोवाल सड़क मार्ग का किया शिलान्यास, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन भी रहे मौजूद

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (सोमवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत समनाल से…

6 hours ago

Himachal News: सुक्खू सरकार की 3 साल की बजट घोषणाएं अधूरी, कहां गया बजट का पैसा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष का आरोप, सुख की सरकार चुनावी भाषण और बजट घोषणाओं…

6 hours ago

Himachal Pradesh News:न्यायिक व्यवस्था को अस्पतालों की तर्ज पर करना होगा काम: जस्टिस श्री सूर्यकांत

भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री सूर्यकांत ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति…

1 day ago

Himachal News:फीचर -हिमाचल में हरित ऊर्जा को नई गति

हिमालय की गोद में बसा हिमाचल प्रदेश देश के प्रमुख जलविद्युत उत्पादक राज्यों में से…

1 day ago