Mandi :    शिवरात्रि मेला की स्मारिका का किया जाएगा ई प्रकाशन- रितिका

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला मंडी-2023 में स्मारिका के प्रकाशन के लिए उपमंडल अधिकारी मंडी एवं स्मारिका उप समिति की अध्यक्ष रितिका की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय मंडी में स्मारिका प्रकाशन उप समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बार स्मारिका में मंडी की सांस्कृतिक विरासत और धरोहरों, खान-पान, पहनावे और लोकनृत्यों को स्मारिका में दिखाया जाएगा। https://www.tatkalsamachar.com/rahul-gandhi-politics/
एसडीएम ने बताया कि स्मारिका की थीम मंडी का शिवरात्रि मेला का प्राचीन स्वरूप और यहां की लोक परम्पराएं रहेंगी। उन्होंने बताया कि स्मारिका में मंडी के शिवरात्रि मेले को पहले और अब के स्वरूप में मनाए जाने की झलक को स्मारिका में दिखाने का प्रयास किया जाएगा। जिसके लिए उन्होंने मंडी के लेखकों से 30 जनवरी तक लेख जिला भाषा कार्यालय में भेजने का आग्रह किया गया है।
    उन्होंने बताया कि इस बार स्मारिका को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए इसकी सॉफ्ट कॉपी तैयार कर इसका ई-प्रकाशन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मंडी शिवरात्रि से जुडे़ इतिहास को युवा वर्ग तक पहुंचाने के लिए स्मारिका का मुख्य पृष्ठ का डिजाइन मंडी कॉलेज और आईटीआई के विद्यार्थियों द्वारा प्रतियोगिता करवाकर तैयार करवाया जाएगा।
      बैठक में समिति के सरकारी व गैर सरकारी सदस्यों ने स्मारिका को बनाने के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव दिए।
      बैठक में फ्लाईंग आफिसर बल्लभ कॉलेज मंडी डॉ चमन, जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया, वरिष्ठ साहित्यकार मुरारी शर्मा, अधिवक्ता आकाश शर्मा और धर्म चंद वर्मा, खेम चंद शास्त्री, संजय शर्मा, मनीश कपूर, मनोज पठानिया, अखिलेश महाजन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।  

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

5 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

5 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

6 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

7 days ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago