Punjab National Bank's credit oriented initiative and customer interaction program on 18 in Bhimakali
पंजाब नैशनल बैंक मंडी के सौजन्य से 18 नवंबर को प्रातः 11 बजे भ्यूली में माता भीमा काली मंदिर के सभागार में एक दिवसीय ऋण उन्मुखी कदम एवं ग्राहक संपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में एडीसी मंडी जतिन लाल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। अग्रणी जिला प्रबंधक मंडी सुरेश कुमार बौद्ध ने बताया कि इस कार्यक्रम में मंडी जिले में उपस्थित सभी सार्वजनिक बैंक, हिमाचल ग्रामीण बैंक एवं सहकारी बैंक भाग लेंगे। इन बैंकों के अतिरिक्त इस कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी विभाग जैसे की जिला उद्योग केंद्र, मतस्य विभाग, पशु पालन विभाग भी शामिल होंगे।
इस अवसर पर लोगों को बैंकिंग प्रणाली से जुड़ी महत्त्वपूर्ण जानकारी के साथ-साथ विभिन्न विभागों द्वारा अपने योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी जाएगी । उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस कार्यक्रम में बड़ी भाग लें और बैंकिंग सेवाओं एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर लाभ उठाएं।
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…
जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…
असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…
विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…