हिमाचल में त्योहारी सीजन में दस रुपये बढ़े सीमेंट के दाम

त्योहारी सीजन में सीमेंट कंपनियों ने हिमाचल के उपभोक्ताओं को बड़ा झटका दिया है। एसीसी, अंबुजा और अल्ट्राटेक कंपनी ने सीमेंट का बैग दस रुपये महंगा कर दिया है। हैरत की बात है कि हिमाचल में तैयार होने वाला सीमेंट देश की राजधानी दिल्ली में सस्ती कीमतों पर बिक रहा है। हिमाचल में सीमेंट के दाम बेतहाशा बढ़ाए जा रहे हैं।

कोरोना काल में लॉकडाउन के बाद सरकारी और निजी क्षेत्र में निर्माण कार्यों में रफ्तार पकड़ी हुई है। ऐसे में सीमेंट की कीमतें बढ़ने से उपभोक्ताओं में रोष है। मंडी में हार्डवेयर की दुकानों में सीमेंट महंगा होने के आदेश पहुंच चुके हैं। नेरचौक स्थित अंबुजा के डीलर तारापति महाजन ने बताया कि अंबुजा सीमेंट का बैग 397 से बढ़कर 407 रुपये हो गया है।


बॉबी हार्डवेयर रत्ती के बॉबी कुमार ने कहा कि एसीसी सीमेंट का बैग 400 से बढ़कर 410 रुपये हुआ है। नामधारी उद्योग नेरचौक के गुरमीत और जसविंद्र सिंह ने कहा कि अल्ट्राटेक सीमेंट का बैग 400 से बढ़कर 400 रुपये हो गया है। बता दें कि दिल्ली में अंबुजा सीमेंट का बैग 375, एसीसी का 300 और अल्ट्राटैक का बैग 390 रुपये तक बिक रहा है। नए साल में भी सीमेंट कंपनियों ने दाम बढ़ाकर झटका दिया था।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Mandi News:सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित

जिला प्रशासन मंडी द्वारा सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए “भविष्य सेतु”…

6 hours ago

Bilaspur News:कहलूर लोकोत्सव-2026 का हुआ भव्य आगाज़, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला-2026 के अवसर पर आज तीन दिवसीय कहलूर लोकोत्सव शुरू हुआ। उपायुक्त…

6 hours ago

Kinnaur News:शिपकिला में ‌‌ सीमा पार व्यापार जून 1, 2026 से आरंभ होगा

डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज जिला किन्नौर के रिकांग पिओ स्थित उपायुक्त…

7 hours ago

Hamirpur News:विकास कार्यों के निरीक्षण के लिए बिझड़ी के गांवों में पहुंचीं डीसी गंधर्वा राठौड़

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को विकास खंड बिझड़ी के कई गांवों का दौरा करके…

7 hours ago

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री ने कहा चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां उच्च शिक्षा में सुधारों पर आयोजित एक…

15 hours ago