Categories: Blog

कोरोना काल में शिमला में 1150 गाड़ियों की एडवांस बुकिंग

कोरोना काल में राजधानी शिमला में नवरात्रों के लिए गाड़ियों की एडवांस बुकिंग में जोरदार उछाल आया है। शहर में अब तक नवरात्रों के लिए 1100 से अधिक गाड़ियों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। इनमें मारुति की 700, महिंद्रा की 250 और हुंडई की 200 से अधिक गाड़ियां शामिल है। लॉकडाउन का कोई असर देखने को नहीं मिल रहा। 

राजधानी शिमला के स्नो व्यू ऑटोमोबाइल के जीएम रिशांत वर्मा ने बताया कि करीब 250 गाड़ियों की अब तक एडवांस बुकिंग हो चुकी है। पिछले साल के मुकाबले इस साल नवरात्रों पर ज्यादा गाड़ियों की बुकिंग हुई है। शिमला के गोयल मोटर्स मारुति सुजुकी के एमडी सहज शब्द गोयल ने बताया कि अब तक करीब 700 कारों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। पिछले साल के मुकाबले इस साल नवरात्रों पर बिजनेस बढ़ा है। देव भूमि हुंडई शोघी के एरिया सेल्स मैनेजर साहिल कश्यप ने बताया कि नवरात्रों के लिए करीब 200 गाड़ियों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। 
उधर जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां स्थित महिंद्रा कंपनी के शोरूम के जीएम करतार पठानिया ने बताया कि अभी तक 200 के करीब गाड़ियों की बुकिंग हो चुकी है, जो पिछले साल 150 के लगभग थी। थार और एक्सयूवी 300 मॉडल सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य कंपनियों के शो-रूम में करीब 35 से 40 वाहनों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। रॉयल एनफील्ड कंपनी के बुलेट खरीदने के लिए भी 40 के करीब लोगों ने बुकिंग करवाई है। वहीं अन्य कार व बाइक कंपनियों में भी वाहनों की बुकिंग हो गई है, जो आने वाले समय में और ज्यादा बढ़ सकती है।   
सोलन जिले में ऑटो सेक्टर में एकाएक मांग बढ़ गई है। लेकिन, कोरोना के चलते परिवहन की समस्या के कारण गाड़ियों के पार्ट पूरे नहीं हो पा रहे हैं। तपन हुंडई सोलन में फेस्टिवल सीजन में कार खरीदने के लिए 130 और रायल एनफील्ड के लिए 120 ने बुकिंग करवा ली है। पिछले साल 200 के लगभग कारों की बुकिंग हुई थी। रनवे मोटर्स के सोलन, नालागढ़, ऊना, पांवटा साहिब और काला अंब में स्थिथ शोरूम में अच्छी सेल है। यहां 1000 से ज्यादा वाहनों की बुकिंग हो गई है।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

24 hours ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 days ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 days ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago