[metadata element = “date”]
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के अगर सरकार शिक्षा विभाग को स्कूल खोलने की अनुमति देती है तो विभाग स्कूलों (Schools) को अनलॉक 4.0 (Unlock 4.0) में खोलने के लिए पूरी तरह से तैयार है. प्रदेश में अभिभावक जहां अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए तैयार है तो वहीं छात्र (Student) स्कूल आना भी चाह रहे है. हिमाचल उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक का ऐसा कहना है अगर प्रदेश सरकार अनलॉक के चौथे चरण में कंटेनमेंट जोन (Containment Zone) से बाहर के स्कूलों को खोलने की अनुमति देती है तो प्रदेश में नौवीं कक्षा से लेकर 12 वीं कक्षा तक के छात्रों को स्कूलों में बुलाया जा सकता है.
शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा का कहना है कि बच्चों की पढ़ाई के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा.अगर हमें 50 फ़ीसदी स्ट्रेंथ के साथ स्कूल खोलने की अनुमति दी जाती है तो मैं यह आश्वासन देता हूँ कि सभी नियमों का पालन किया जाएगा और छात्रों को सुरक्षित माहौल स्कूलों में दिया जाएगा. उन्होंने कहा की इस से पहले भी एमएचआरडी और प्रदेश सरकार की ओर से जो भी नियम तय किए गए है या जो भी अधिसूचना जारी की गई है, उसके अनुसार ही कार्य विभाग ने किया है. आगे भी जो आदेश ओर निर्देश विभाग को जारी किए जाएंगे उसके अनुसार विभाग कार्य करेगा.
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…