शिमला :- राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा ‘हिमाचल एनवायरो प्रश्नोत्तरी’ प्रतियोगिता का आयोजन

हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि बोर्ड द्वारा प्रदेश में ‘हिमाचल एनवायरो प्रश्नोत्तरी-2022’ राज्य स्तरीय अन्तर विद्यालय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता पहली बार आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों को प्रदेश में पर्यावरण के सम्बन्ध में जागरूक करना है। 

प्रवक्ता ने कहा कि इस प्रतियोगिता का आयोजन आई.टी.सी. निमाइल के सहयोग से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ज़िला स्तरीय प्रतियोगिता ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आयोजित की जाएगी और इस प्रतियोगिता के लिए bit.ly/himachalenviroquiz 2022 वेबसाइट बनाई गई है।

उन्होंने कहा कि एक माह तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के लिए 07 मई, 2022 से प्रदेश के सभी सरकारी तथा निजी क्षेत्र की उच्च एवं वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आरम्भ हो गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पाठशालाओं को पंजीकरण करवाना होगा तथा ज़िला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अधिकतम तीन टीमें भाग ले सकती हैं।

प्रत्येक टीम में दो विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। ज़िला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीकरण की अन्तिम तिथि 17 मई, 2022 निर्धारित की गई है।उन्होंने कहा कि bit.ly/register-enviroquiz2022 2022 लिंक के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ज़िला स्तरीय ऑनलाइन स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन 20 मई, 2022 को किया जाएगा। इसमें प्रत्येक टीम को 15 मिनट में 30 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। प्रतियोगिता की शीर्ष 36 टीमें राज्य स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के फिज़िकल राउन्ड में भाग लेंगी।

विश्व पर्यावरण दिवस-2022 के अवसर पर नेकसिस कन्सलटिंग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्विज़ मास्टर वेन्की श्रीनिवासन द्वारा शिमला में 05 जून, 2022 को राज्य स्तरीय क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। सदस्य सचिव ने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं और पर्यावरण के संरक्षक हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में पर्यावरण संरक्षण की सकारात्मक सोच उत्पन्न होगी। 

उन्होंने कहा कि राज्य प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड द्वारा शिक्षा विभाग के माध्यम से इस ज़िला स्तरीय प्रतियोगिता में लगभग 4200 उच्च एवं वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं की लगभग 8000 टीमों के भाग लेने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में आठवीं से 12वीं कक्षा के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं।

प्रतियोगिता के प्रतिभागियों तथा विजेताओं को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शिक्षा विभाग के सहयोग से 22 अप्रैल, 2022 को ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ के अवसर पर बच्चों को पर्यावरण संरक्षण तथा प्रदूषण नियंत्रण के प्रति भी जागरूक करने के उद्देश्य से विद्यालय स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया था। 

backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

2 weeks ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

3 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

3 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

3 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

3 weeks ago