Solan :- Children presented colorful cultural program on Tagore Jayanti week
मशहूर साहित्यकार, विश्वविख्यात कवि व दार्शनिक रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती सप्ताह के मौके पर मंगलवार को सोलन शहर के टैगोर इंटरनेशनल सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस मौके पर शिक्षा विभाग से सेवानिवृत संयुक्त निदेशक रोशन जसवाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि लेखक व पत्रकार यशपाल कपूर ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में शामती पंचायत सोलन की प्रधान लता, उपप्रधान राकेश मेहता व प्रोफेसर टीडी वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।
इस अवसर बोलते हुए रोशन जसवाल ने कहा कि गुरूदेव रविंद्रनाथ टैगोर कहा करते थे कि, जो कुछ हमारा है वो हम तक तभी पहुंचता है जब हम उसे ग्रहण करने की क्षमता विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि हमें गुरूदेव की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि शिक्षा के लिए उन्मुक्त वातावरण होना नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यहां कार्यक्रम देखकर लगता है कि टैगोर इंटरनेशनल स्कूल छात्रों को स्वछंद शैक्षणिक माहौल प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि मातृभाषा में संवाद प्रभावी होता है। नई शिक्षा नीति में अपनी मातृभाषा में शिक्षा देने पर बल दिया गया। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधन को बधाई दी।
प्रो. टीडी वर्मा ने कहा कि टैगोर को गुरुदेव के नाम से भी जाना जाता है। वह एकमात्र कवि हैं, जिसके लिखे दो राष्ट्रगान भारत व बंग्लादेश में गाये जाते हैं। स्कूल के निदेशक डॉ.बीएस पंवार ने कहा कि कोलकाता जाने से उन्हें टैगोर की शिक्षा पर अधारित स्कूल स्कूल करने का आइडिया आया और इस दिशा में कार्य करते हुए सोलन शहर के शामती स्थित टैगोर इंटरनेशनल
स्कूल खोला गया।
इस मौके पर शामती पंचायत की प्रधान लता और उपप्रधान राकेश मेहता ने भी अपने विचार रखे। स्कूल की प्रिंसिपल ललिता पंवार ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया।
रंगारंग कार्यक्रम ने मोहा मन
सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना से हुई।
इसके बाद वैल्कम स्किट सुरजन और साथियों से पेश कर विशेष अंदाज में मुख्यातिथि का स्वागत किया। नर्सरी कक्षा ने पापा मेरे पापा, केजी कक्षा के बच्चों ने छोटा बच्चा जानके , प्रिया, रोशनी, गरिमाव योगेंद्र ने सोलो डांस पेश कर वाहवाही लूटी।
पहली कक्षा के बच्चों नें मैया यशोधा, दूसरी कक्षा ने हरियाणी गीत तीसरी कक्षा ने इतनी सी हंसी, चौथी कक्षा ने वो किसना है और कक्षा-५,६,७ शिक्षा पर अपनी प्रस्तुति दी। सातंवी व आठवीं कक्षा की नाटी ने सभी का मन मोह लिया। इस पर सभी झूमने लगे।
विजेताओं को किया सम्मानित
इस मौके पर मुख्यातिथि ने स्कूली बच्चों ने गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर द्वारा लिखित कविताओं का पाठन प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर टैगोर स्कूल की सभी अध्यापिका सारिका, रितु, भारती, हेमलता ,रीमा ,शीला, मौजूद थी व रेडियो हमारा 90.4 एफ एम के आरजे अनिल राजपूत भी मौजूद रहे।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…