मतदान प्रक्रिया को सुचारू ढंग से पूर्ण करने के लिए प्रथम पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

चंबा, 30 दिसंबर- पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर आज राजकीय महाविद्यालय चंबा के सभागार में विकासखंड चंबा के तहत मतदान प्रक्रिया को सुचारू ढंग से पूर्ण करने के लिए पहले पूर्वाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में एसडीएम शिवम प्रताप सिंह, खंड विकास अधिकारी ओपी ठाकुर और खंड चिकित्सा अधिकारी पुखरी डॉ अनुराधा महाजन विशेष रूप से मौजूद रहे।प्रशिक्षण के दौरान एसडीएम चंबा शिवम प्रताप सिंह ने पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत करवाया। पूर्वाभ्यास कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित किया गया जिसमें 445 मतदान अधिकारियों ने हिस्सा लिया।पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए  एसडीएम चंबा शिवम प्रताप सिंह ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के भी निर्देश जारी किए।खंड विकास अधिकारी ओपी ठाकुर ने बताया कि  विकासखंड चंबा के तहत दूसरा पूर्वाभ्यास कार्यक्रम 7 जनवरी को होगा जबकि तीसरा  पूर्वाभ्यास कार्यक्रम 15 जनवरी को निर्धारित किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि ये पूर्वाभ्यास कार्यक्रम भी राजकीय महाविद्यालय चंबा के सुल्तानपुर परिसर के सभागार में आयोजित होंगे।

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago