शहरी निकायों में 73 प्रत्याशियों ने लिया नाम वापस, 125 चुनाव मैदान में

ऊना, (31 दिसंबर) – जिला ऊना के छह शहरी स्थानीय निकायों के लिए 10 जनवरी को आयोजित होने वाले चुनावों के लिए अब 124 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। आज नाम वापिस लेने के दिन 73 प्रत्याशी चुनाव मैदान से हट गए हैं।यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने बताया कि एमसी ऊना में 29 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जबकि 17 ने नाम वापस ले लिए। एमसी मैहतपुर-बसदेहड़ा में 43 में से 18 ने नाम वापस लिए और अब यहां 25 प्रत्याशी शेष हैं, तो वहीं एमसी संतोषगढ़ में आधे प्रत्याशियों द्वारा अपना नाम वापस लेने पर 19 प्रत्याशी चुनाव में भाग ले रहे हैं।डीसी ने बताया कि नगर पंचायत टाहलीवाल में 26 में से 9 ने, नपं गगरेट में 22 में से दो और नपं दौलतपुर में 23 में से 8 प्रत्याशी चुनाव मैदान से हट गये हैं जबकि यहां वार्ड नंबर 6 में केवल एक ही प्रत्याशी द्वारा नामांकन भरा गया है।शहरी निकायों में 35239 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोगडीसी राघव शर्मा ने बताया कि जिला की तीन नगर परिषदों और तीन नगर पंचायतों में कुल 35,239 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 17,579 पुरुष और 17,660 महिला मतदाता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि एमसी ऊना में 11 वार्डों में 13,118 मतदाता हैं जिनमें 6,427 पुरुष तथा 6,691 महिलाएं हैं, एमसी संतोषगढ़ के 9 वार्डों में 7,123 मतदाता हैं जिनमें 3,543 पुरुष तथा 3580 महिलाएं हैं और एमसी मैहतपुर-बसदेहड़ा के 9 वार्डों में 6,457 मतदाता हैं जिनमें 3,328 पुरुष तथा 3,219 महिला मतदाता शामिल हैं।डीसी ने बताया कि नगर पंचायत टाहलीवाल के 7 वार्डों में 1,473 पुरुषों व 1,312 महिलाओं सहित सहित कुल 2,785 मतदाता, नपं गगरेट के 7 वार्डों के लिए 1,332 पुरुष व 1,307 महिलाओं सहित कुल 2,639 मतदाता और नपं दौलतपुर के 7 वार्डों में 1,476 पुरुष व 1,551 महिलाओं सहित कुल 3,027 मतदाता हैं।

Share
Published by

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

14 hours ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

1 day ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago

Politics News: मुख्यमंत्री ने नौकरी देने से खड़े किए हाथ, क्यों दी थी पाँच लाख नौकरी की गारंटी : जयराम

शिमला: भाजपा विधायकों ने विधान सभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधान सभा परिसर…

2 weeks ago