सुमित खिमटा : सभी राजनैतिक दल आदर्श आचार संहिता का पालन करें

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने शिमला संसदीय क्षेत्र के तहत एक जून को होने वाले मतदान के दृष्टिगत सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित आदर्श आचार संहिता की अनुपालना करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू की गई है जिसका सभी राजनैतिक दलों को पालन करना चाहिए।


जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा आज नाहन में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। https://www.youtube.com/watch?v=_Vz002CfL14
सुमित खिमटा ने कहा कि भारतीय निर्वाचन अयोग द्वारा जारी लोकसभा चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 14 मई को नांमाकन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है, 15 मई को नामाकंन पत्रों की जांच की जायेगी जबकि नाम वापसी की तिथि 17 मई 2024 निर्धारित की गई है। एक जून को मतदान की तिथि निर्धारित की गई है जबकि 4 जून 2024 को मतों की गणना की जायेगी।


उन्होंने सभी राजनैतिक दलों से चुनाव के दौरान आयोजित होने वाली रैलियों, चुनावी सभाओं तथा चुनावी कार्यक्रमों के दौरान आदर्श आचार संहिता का पूर्ण रूप से पालन करने के लिए कहा है। उन्होंने चुनावी सभाओं और चुनावी रैलियों के लिए निर्धारित स्थलों की अग्रिम स्वीकृतियां निर्धारित प्रपत्र भर कर समय पर आवेदन करने के लिए भी कहा है।


  जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से एक जून को होने वाले मतदान के लिए अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने का भी आग्रह किया ताकि मतदान प्रतिशत को बढ़ाया जा सके।
तहसीलदार निर्वाचन महेन्द्र ठाकुर ने इस अवसर पर बैठक का संचालन करते हुए चुनाव सम्बन्धी विभिन्न जानकारियां प्रदान की।
कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधि कैप्टन सलीम अहमद, भाजपा प्रतिनिधि संजय गोयल, बहुजन समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि अयोध्या प्रसाद, सीपीआईएम के प्रतिनिधि राजेन्द्र ठाकुर व निर्वाचन विभाग की ओर से तेजिन्द्र ठाकुर, जगत राम व अन्य उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Recent Posts

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

9 minutes ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

25 minutes ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

39 minutes ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

5 hours ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

7 hours ago

Hamirpur News:एसआईआर की प्रक्रिया को गहनता के साथ समझें बीएलओ और पर्यवेक्षकनादौन में दो दिवसीय प्रशिक्षण

 विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…

8 hours ago