Categories: Blog

Jaisalmer में जवानों के साथ दिवाली मना सकते हैं पीएम नरेंद्र मोदी :

नई दिल्ली: पीएम मोदी हर साल की तरह इस साल भी दिवाली सेना के जवानों के साथ मना सकते है. पीएम मोदी इस बार राजस्थान के जैसलमेर बॉर्डर पर दीवाली मना सकते हैं. सीडीएस जनरल बिपिन रावत भी इस मौके पर उनके साथ रह सकते हैं. 

बताते चलें कि प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र अपने प्रत्येक दिवाली सरहद पर डटे सैनिकों के साथ मनाते रहे हैं. इस बार भी उनका सैनिकों के साथ दिवाली मनाने का कार्यक्रम लगभग फाइनल हो चुका है. सूत्रों के मुताबिक इस बार वे सरहद पर बनी लोंगेवाला पोस्ट पर दिवाली मनाएंगे. इसके लिए सेना और एसपीजी की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है. 

सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी के इस जैसलमेर दौरे में उनके सीडीएस जनरल बिपिन रावत और आर्मी चीफ मनोज मुकुंद नरवणे भी शामिल रहेंगे. चूंकि पिछले 7 महीने से लद्दाख में भारत-चीन के बीच युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं. ऐसे में पीएम मोदी का जैसलमेर पहुंचकर सैनिकों के साथ दिवाली मनाने से जवानों का उत्साह बढ़ाने वाला कदम साबित होगा. 

बता दें कि लोंगेवाला पोस्ट वही जगह है, जहां पर भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच 1965 में भीषण युद्ध हुआ था. उस वक्त पोस्ट की सुरक्षा में तैनात पंजाब रेजिमेंट के 120 जवानों से हमले के लिए आ रहे पाकिस्तान के 3 हजार जवानों को मार भगाया था. इसी घटना पर बाद में सुपरहिट बॉर्डर फिल्म भी बनी.

सूत्रों के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी का जैसलमेर दौरा काफी सोच-समझकर तय किया गया है. ऐसा करके पीएम मोदी विस्तारवादी चीन और आतंक परस्त पाकिस्तान को एक साथ सख्त संदेश देंगे कि भारत उनकी ओछी हरकतों से झुकने वाला नहीं है और वह हर तरीके से उन्हें जोरदार जवाब देगा. 

बता दें कि पीएम मोदी इससे पहले जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड समेत अन्य जगहों पर जवानों के बीच जाकर दिवाली मना चुके हैं. ऐसे कार्यक्रमों के दौरान जवानों से मुलाकात कर उनका हौंसला बढ़ाते हैं. उनके साथ वक्त बिताते हैं और मिठाई खिलाते हैं. पीएम मोदी ने इससे पहले लेह में अचानक पहुंचकर हर किसी को चौंका दिया था. जिसके बाद से वहां तैनात जवानों का जोश हाई बना हुआ है. 

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

1 day ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago