केरल के कोझिकोड में बड़ा विमान हादसा हुआ है. इसमें पायलट और को-पायलट समेत 18 लोगों की मौत हो गई. दुबई के आया एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान लैंडिंग के वक्त फिसल गया और 35 फीट गहरी खाई में जा गिरा. इस हादसे में विमान के दो दुकड़े हो गए जिसमें पायलट और को-पायलट की भी मौत हो गई. स्थिति का जायजा लेने के लिए विदेश राज्यमंत्री कोझिकोड पहुंचे हैं.
नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि इस हादसे में दो पायलटों समेत 18 लोगों की मौत हुई है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है. 127 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं. शुक्रवार को कोझिकोड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अगर विमान में आग लग गई होती तो हमारा काम और भी मुश्किल हो जाता.
असल में, वंदे भारत मिशन के तहत एयर इंडिया एक्सप्रेस AXB1344, बोइंग 737 दुबई से कोझीकोड आ रहा था. दुबई से 184 यात्रियों और 2 पायलट समेत क्रू के 6 सदस्यों को लेकर कोझिकोड पहुंचा एयर इंडिया का विमान रनवे को पार करता हुआ दीवार से टकराया और दो टुकड़ों में बंट गया. हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई. राहत और बचाव का काम शुरू हो गया.
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…