6 साल की तीन बच्चियां कार के अंदर हुईं बंद, दम घुटने से तीनों की हुई मौत

आंध्र प्रदेश दर्दनाक हादसा पेश आया। यहां पर कार में बंद हो जाने से 6-वर्षीय तीन बच्चियों की दम घुटकर मौत हो गई। पुलिस द्वारा मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि बाहर खेलते समय तीनों कार के अंदर चली गई थीं और संभवत: दरवाज़े ऑटोमैटिकली बंद हो गए। घंटेभर तलाशने के बाद अभिभावकों को बच्चियां बेहोश मिलीं जिन्हें अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार रेमल्ले गांव स्थित मोहन स्पिन टेक्स इंडिया लिमिटेड कंपनी के क्वार्टर्स में अपसाना, यासीन और परवीन नाम की तीन बच्चियां अपने घर के सामने पार्क की गई कार में खेल रही थीं, तभी अचानक कार का दरवाजा लॉक हो गया। कार में फंसी बच्चियों ने बाहर निकलने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सकीं और सांस ना ले पाने के कारण कार के अंदर ही बेहोश हो गईं।

वहीं दूसरी तरफ, अपनी बच्चियों की तलाश में माता-पिता काफी देर तक उधर-इधर ढू्ंढते रहे, लेकिन आखिर में तीन बच्चियों को घर के सामने खड़ी कार में बेहोश पड़ा देखा। उन्होंने कार के दरवाजा खोलकर देखा, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी, तीनों बच्चियों की मौत हो चुकी थी। इस घटना से पूरे क्वार्टर में मातम का माहौल छा गया है।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

1 day ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 days ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 days ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago