Categories: भारत

भारत में आज लॉन्च किया जा रहा है,Pixel 4a

Google द्वारा Pixel 4a को भारत में आज लॉन्च किया जा रहा है. गूगल ने पहले ये जानकारी दी थी कि इस स्मार्टफोन को भारत में 17 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा. हालांकि, फ्लिपकार्ट पर एक जारी बैनर पर ये जानकारी दी गई है कि Pixel 4a को भारत में आज यानी 9 अक्टूबर को लॉन्च किा जाएगा.

फ्लिपकार्ट बैनर के मुताबिक, Google Pixel 4a की लॉन्चिंग आज 12PM को होगी. इस फोन की बिक्री 16 अक्टूबर से शुरू होने वाली बिग बिलियन डेज सेल के दौरान शुरू होगी. इस फोन की ग्लोबल लॉन्चिंग काफी पहले ही की जा चुकी है. US में Pixel 4a की कीमत $349 लगभग 25,600 रुपये रखी गई थी.

हाल ही में गूगल ने Pixel 5 और Pixel 4a 5G को लॉन्च किया था और ये कंफर्म किया था कि इन्हें भारत में लॉन्च नहीं किया जाएगा.

दूसरी तरफ Google Pixel 4a के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें HDR+ सपोर्ट के साथ 5.8-इंच FHD+ OLED डिस्प्ले दिया गया है और साथ ही में इसमें गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन मिलता है. इस स्मार्टफोन में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर मौजूद है.

फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में एक 12.2MP का कैमरा और फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है. इसकी बैटरी 3,140mAh की है और यहां 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है.

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

3 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

5 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

5 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

6 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

6 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

6 days ago