Categories: India

मोदी ने कहा, कोरोना से लड़ाई को हमने जनआंदोलन बना दिया है.

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि कोरोना महामारी से निपटने में भारत ने 150 से ज़्यादा देशों की मेडिकल और दूसरी मदद की है.

प्रधानमंत्री संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक परिषद (UN ECOSOC) के हाई लेवल सेगमेंट वाले सत्र को संबोधित किया. ये संबोधन वर्चुअल था.

मोदी ने कहा कि भारत शुरू से ही संयुक्त राष्ट्र के विकास कार्यों का समर्थन करता रहा है और यूएन के आर्थिक और सामाजिक परिषद के पहले अध्यक्ष तो एक भारतीय रहे हैं.

मोदी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की 75वीं सालगिरह एक मौक़ा है कि मौजूदा दुनिया में इसके रोल और प्रासंगिकता का मूल्यांकन किया जाए.

भारत हाल ही में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य चुना गया है. उसके बाद प्रधानमंत्री पहली बार यूएन के किसी सत्र को संबोधित कर रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि कोरोना महामारी से निपटने में भारत ने 150 से ज़्यादा देशों की मेडिकल और दूसरी मदद की है.

मोदी ने कहा कि कोरोना ने सभी देशों की उभरने की क्षमता को भी चुनौती दी है.

उन्होंने कहा कि भारत में कोरोना महामारी से लड़ने के लिए इसे एक जनआंदोलन बना दिया गया है, जिसमें सरकार की कोशिशों के साथ-साथ नागरिक समाज भी अपना योगदान दे रहा है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि साल 2022 तक भारत में हर किसी के पास सिर छुपाने के लिए अपना घर होगा. उन्होंने कहा कि 2022 में भारत की आज़ादी के 75 साल पूरे होंगे और उनकी सरकार हाउसिंग फ़ॉर ऑल को लेकर प्रतिबद्ध है.

उन्होंने एक बार दोहराया कि उनकी सरकार का नारा है ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ और सस्टेनेबल डेवेलपमेंट गोल्स (एसडीजी) का भी यही लक्ष्य है कि किसी को पीछे नहीं छोड़ा जाए.

मोदी ने कहा कि भारत अपने घरेलू प्रयासों से एजेंडा 2030 और एसडीजी के लक्ष्यों को पाने में अहम भूमिका निभा रहा है और दूसरे विकासशील देशों की भी मदद कर रहा है.

उन्होंने कहा कि “भारत में दुनिया का छठा हिस्सा रहता है, और हमें अपनी ज़िम्मेदारियों का एहसास है. अगर भारत अपने विकास के लक्ष्यों को पाने में सफल होता है तो ये वैश्विक लक्ष्यों को पाने में भी बहुत बड़ा क़दम होगा.”

backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

4 hours ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

1 day ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago