Y सिक्योरिटी पर हर महीने खर्च होते हैं 10 लाख, वकील ने कहा

[metadata element = “date”]

कंगना रनौत पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा में चल रही हैं. शिवसेना लीडर संजय राउत के साथ हुई ट्विटर वॉर के दौरान कंगना ने मुंबई को असुरक्षित और पीओके बता दिया था. वहीं संजय ने कंगना को हरामखोर और फिर नॉटी कहा था.

कंगना जिस दिन मुंबई पहुंची उसी दिन उनके मुंबई ऑफिस में बीएमसी ने एक्शन लिया और तोड़फोड़ की गई. कंगना ने इसके बाद अपने ऑफिस को राममंदिर और बीएमसी कर्मचारियों की बाबर से तुलना कर दी. अब चूंकि कंगना वापस हिमाचल प्रदेश लौट गई हैं तो सुप्रीम कोर्ट के वकील ने कंगना की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं.

इस शख्स ने लिखा- Y कैटेगिरी की सुरक्षा एक इंसान को देने पर केंद्र सरकार को हर महीने 10 लाख से ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ता है. ये पैसा टैक्स भरने वाले लोगों का है. चूंकि अब कंगना हिमाचल प्रदेश में सुरक्षित है (और पीओके से बहुत दूर जा चुकी हैं). ऐसे में क्या मोदी सरकार उनकी सुरक्षा को हटाएगी?  

इस पर रिएक्ट करते हुए कंगना ने कहा- ब्रिजेश जी, सुरक्षा इस आधार पर नहीं दी जाती है कि आप क्या सोचते हैं या मैं क्या सोचती हूं. इंटेलीजेंस ब्यूरो खतरे की जांच करती है. इस खतरे के आधार पर मेरी सिक्योरिटी की ग्रेड का फैसला होता है. भगवान ने चाहा तो आगे आने वाले दिनों में ये सिक्योरिटी पूरी तरह से हटा ली जाएगी और अगर इंटेलीजेंस ब्यूरो को खराब रिपोर्ट मिलती है तो हो सकता है कि सुरक्षा बढ़ा दी जाए. 

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago