Pandoga-Teuri bridge : उपमुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन पंडोगा-त्यूड़ी पुल का किया निरीक्षण

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हरोली विधानसभा में निर्माणाधीन पंडोगा-त्यूड़ी पुल का  निरीक्षण किया. करीब 52 करोड़ रुपये की लागत के इस पुल की कुल लंबाई 560 मीटर होगी.इसके बनने से स्वां नदी के आर-पार आवाजाही में सुगमता होगी और रोड़ कनेक्टिविटी और बेहतर होगी.

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता सुनिश्चत बनाने और कार्य को रिकार्ड समय में पूरा करने के निर्देश दिए.

इस अवसर पर श्री अग्निहोत्री ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि हम हरोली विस क्षेत्र में सभी बुनियादी सुविधाएं जुटाने के बाद अब भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रख कर काम कर रहे हैं. प्रगति के नवीन संसाधनों https://tatkalsamachar.com/chief-minister-milk-plants/ से लेकर रोजगार सृजन के नए साधनों तक, हर क्षेत्र में भविष्योन्मुखी विकास को तरजीह दी जा रही है.

उन्होंने कहा कि हरोली में हर तरह, हर तरफ, काम बोलता है। https://youtu.be/t7jjlNhaFGI?si=I6rWOrLNJ6-dRGCp जब भी हरोली की बात होती है, यहां के अदभुत विकास की बात होती है. सड़कों पुलों की अनेकों परियोजनाओं के अलावा क्षेत्र में पानी की करीब 500 करोड़ की योजनाओं के काम जोरों पर हैं.हरोली को पूर्ण विकसित और समृद्धि तथा विकास का आदर्श बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं और जनता के साथ तथा सहयोग से हम इस लक्ष्य को हासिल करेंगे.

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

9 hours ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago