जिला की कुल 176 पंचायतों के लिए 17, 19 व 21 जनवरी, 2021 को तीन चरणों में होगा मतदान-रोहित जम्वाल

बिलासपुर 22 दिसम्बर:- जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त रोहित जम्वाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायत राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग हिमाचल प्रदेश द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जिला बिलासपुर के जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समितियों व ग्राम पंचायतों के निर्वाचन कार्यक्रम को जारी कर दिया गया है, जिसके अनुसार पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन तीन चरणों में करवाएं जाएंगे।
उन्होंने बताया कि जिला की कुल 176 ग्राम पंचायतों में प्रथम चरण में 60 ग्राम पंचायतों में 17 जनवरी को, द्वितीय चरण 19 जनवरी को 60 ग्राम पंचायतों में और तृतीय चरण 21 जनवरी को 56 ग्राम पंचायतों में निर्वाचन होगा।
उन्होंने बताया कि उपरोक्त के दृष्टिगत अभ्यर्थी राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना अनुसार जिला परिषद वार्ड सदस्यों/पंचायत समिति सदस्यों, प्रधान व वार्ड सदस्यों के लिए नामांकन दर्ज करने, समीक्षा करने, वापिस लेने, अभ्यार्थियों का चुनाव चिन्ह आबंटित करने, मतदान केन्द्रों की सूची प्रकाशित करने, मतदान का समय व मतगणना का समय व परिणाम घोषित करने के लिए तिथियां निर्धारित की गई है।  
उन्होंने बताया कि चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 31 दिसम्बर, 1 व 2 जनवरी, 2021 को 11 से 3 बजे तक नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की समीक्षा 4 जनवरी, 2021 को 10 बजे के उपरांत की नामांकन पत्रों की समीक्षा की जाएगी।
उन्होंने बताया कि 6 जनवरी, 2021 को प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक अभ्यर्थी अपना नाम वापिस ले सकते है।
उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों को 6 जनवरी, 2021 को ही नामांकन पत्रों की वापिसी के तुरंत बाद चुनाव चिन्ह् आबंटित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि 31 दिसम्बर, 2020 या इससे पूर्व मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मतदान तीन चरणों में 17 जनवरी, 19 जनवरी तथा 21 जनवरी, 2021 को 8 बजे से 4 बजे तक होगा।
उन्होंने बताया कि वार्ड सदस्यों, उप प्रधानों व प्रधान ग्राम पंचायतों की मतगणना पंचायत मुख्यालय पर मतदान समाप्ति के तुरंत बाद तथा मतगणना पूर्ण होने के तुरंत बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी।
उन्होंने बताया कि पंचायत समिति सदस्यों व जिला परिषद सदस्यों की मतगणना खण्ड मुख्यालय पर 22 जनवरी को प्रातः 8ः30 बजे शुरू की जाएगी। पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना पूर्ण होने के तुरंत बाद खण्ड मुख्यालय पर परिणाम जारी कर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिला परिषद सदस्यों के चुनाव का परिणाम हिमाचल प्रदेश पंचायती राज निर्वाचन नियम 1994 के नियम 75(अप) के प्रावधानानुसार प्रपत्र 38 भाग-1 पर प्राप्त होने उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) जिला बिलासपुर द्वारा जिला स्तर पर जारी किया जाएगा।
उन्होंन बताया कि 23 जनवरी, 2021 को निर्वाचन पूर्ण हो जाएंगे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

9 hours ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

10 hours ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

10 hours ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

14 hours ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

17 hours ago

Hamirpur News:एसआईआर की प्रक्रिया को गहनता के साथ समझें बीएलओ और पर्यवेक्षकनादौन में दो दिवसीय प्रशिक्षण

 विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…

17 hours ago