Categories: Blog

पंचायती राज संस्थाओं के लिए नालागढ़ विकास खण्ड में तृतीय चरण में 87.79 प्रतिशत मतदान

सोलन जिला के विकास खण्ड नालागढ़ में पंचायती राज संस्थाओं के तृतीय चरण में कुल 87.79 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी।
उन्होंने कहा कि तृतीय चरण के लिए आज जिला के नालागढ़ विकास खण्ड की 25 ग्राम पंचायतों में मतदान प्रक्रिया पूर्ण हुई। नालागढ़ विकास खण्ड में ग्राम पंचायत बधोखरी, बाह, बायला, भोगपुर, बैरछा, बरूणा, भियुंखरी, चमदार, चड़ोग, दभोटा, गोल जमाला, गुल्लरवाला, जयनगर, जोघों, खिल्लियां, किरपालपुर, किशनपुरा, कुण्डलू, कोहू, लोधी माजरा, माजरा, मलैहणी, मानपुरा, मितियां तथा सौड़ी में मतदान संपन्न हुआ।
उन्होंने कहा कि विकास खण्ड नालागढ़ की 25 ग्राम पंचायतों के 179 मतदान केन्द्रों पर 41274 मतदाताओं में से कुल 36238 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 18327 पुरूषों तथा 17911 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
नालागढ़ विकास खण्ड में 17 जनवरी, 2021 को प्रथम चरण में 86.25 प्रतिशत, 19 जनवरी, 2021 को द्वितीय चरण में 85.96 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।  

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

12 hours ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

3 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

3 days ago