Categories: Blog

पंचायती राज संस्थाओं के लिए आज प्रातः 10.00 बजे तक 22 प्रतिशत मतदान

सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के तृतीय चरण में प्रातः 10.00 बजे तक 22 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी।
उन्होंने कहा कि तृतीय चरण के लिए आज जिला के पांचों विकास खण्डों की 76 ग्राम पंचायतों में मतदान हो रहा है। 
के.सी. चमन ने कहा कि जिला के सोलन विकास खण्ड में तृतीय चरण में आज 11, कुनिहार विकास खण्ड में 18, कण्डाघाट विकास खण्ड में 08, धर्मपुर विकास खण्ड में 14 तथा नालागढ़ विकास खण्ड में 25 ग्राम पंचायतों के लिए मतदान हो रहा है। उन्होंने कहा कि तृतीय चरण में आज लगभग लगभग 104428 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इनमें सोलन विकास खण्ड में लगभग 10542, कुनिहार विकास खण्ड में लगभग 21988, कण्डाघाट विकास खण्ड में लगभग 9208, धर्मपुर विकास खण्ड में लगभग 21416 तथा नालागढ़ विकास खण्ड में लगभग 41274 मतदाता हैं। 
उन्होंने कहा कि सभी विकास खण्डों में पोलिंग पार्टियां राज्य सरकार के निर्देशानुसार नियमानुरूप कार्य कर रही हैं। मतदान प्रातः 08.00 बजे आरम्भ हुआ तथा सांय 04.00 बजे तक जारी रहेगा। कोविड-19 पाॅजिटिव रोगी सामान्य मतदान के समाप्त होने के उपरान्त निर्धारित प्रोटोकोल के तहत अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। 
ग्राम पंचायत प्रधान, उप प्रधान तथा ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए मतगणना आज ही मतदान समाप्त होने क उपरान्त सम्बन्धित ग्राम पंचायत मुख्यालय में आरम्भ होगी। जिला परिषद सदस्य तथा खण्ड विकास समिति सदस्यों के लिए मतगणना 22 जनवरी, 2021 को की जाएगी। 

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago