Categories: Blog

पाकिस्तानी पायलटों को अचानक बैन क्यों करने लगे कई देश

वियतनाम के विमानन प्राधिकरण ने सोमवार को कहा कि स्थानीय एयरलाइंस के लिए काम कर रहे सभी पाकिस्तानी पायलट को हटा दिया गया है.

ये क़दम ऐसे वक़्त में उठाया गया है जब वैश्विक नियामकों ने चिंता जताई है कि कुछ पायलट “संदिग्ध” लाइसेंस इस्तेमाल कर रहे हैं.

दरअसल, हाल में वैश्विक एयरलाइंस संस्था आईएटीए ने कहा था कि पाकिस्तानी अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस के पायलटों के लाइसेंस में अनियमितताएं पाई गई हैं, “जो कि सेफ्टी कंट्रोल में गंभीर चूक है.” इसके बाद पाकिस्तान ने पिछले हफ़्ते कहा था कि वो उन 262 एयरलाइन पायलटों को हटा रहा है जिनके विश्वसनीयता फर्ज़ी हो सकती है.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार वियतनाम के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएवी) ने सोमवार को एक बयान में कहा, “सीएएवी के प्रमुख ने वियतनामी एयरलाइंस के लिए काम कर रहे सभी पाकिस्तानी पायलटों को निलंबित करने के आदेश दिए हैं.”

ये निलंबन सीएएवी के अगले आदेश तक जारी रहेगा. बयान के मुताबिक़, प्रशासन पायलट के प्रोफ़ाइल समीक्षा करने के लिए पाकिस्तानी प्रशासन से बात कर रहा है.

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

5 hours ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 days ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 days ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago