Categories: भारत

PM मोदी बोले, दिवाली-छठ तक 80 करोड़ लोगों को मिलेगा मुफ्त अनाज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं. उन्होंने कहा, कोरोना वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ते लड़ते हम अनलॉक-2 में प्रवेश कर रहे हैं. साथ ही हम उस मौसम में भी प्रवेश कर रहे हैं जिसमें सर्दी, जुकाम बढ़ जाते हैं, इसलिए आप सबसे अपील है कि खुद का ख्याल रखें. कोरोना से होने वाली मौत की दर देखें तो दुनियाभर के देशों की तुलना में भारत बेहतर स्थिति में है.यह समय पर लिए गए लॉकडाउन के फैसले के कारण हुआ है.

उन्होंने कहा कि पहले हम हाथ धोने और सामाजिक दूरी को बनाए रखने, मास्क पहनने को लेकर काफी सतर्क थे लेकिन अब इसमें लापरवाही देखी जा रही है. हमें सतर्कता बरतनी होगी.

पीएम मोदी ने कहा कि एक देश के प्रधानमंत्री पर 13000 हजार रुपये का जुर्माना इसलिए लग गया क्योंकि उन्होंने मास्क नहीं पहना था. भारत में गांव का प्रधान हो या फिर देश का प्रधान मंत्री कोई भी नियमों से ऊपर नहीं.

पीएम मोदी ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा, मॉनसून के दौरान भारत में सबसे ज्यादा खेती का काम होता है. ऐसे में सरकार ने फैसला किया है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का विस्तार होगा और इसके तहत नवंबर तक 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दिया जाएगा.

पीएम मोदी ने कहा, ‘आज मैं इसी से जुड़ी एक महत्वपूर्ण घोषणा करने जा रहा हूं. हमारे यहां वर्षा ऋतु के दौरान और उसके बाद मुख्य तौर पर एग्रीकल्चर सेक्टर में ही ज्यादा काम होता है. अन्य दूसरे सेक्टरों में थोड़ी सुस्ती रहती है. जुलाई से धीरे-धीरे त्योहारों का भी माहौल बनने लगता है. त्योहारों का ये समय, जरूरतें भी बढ़ाता है, खर्चे भी बढ़ाता है. इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार अब दीवाली और छठ पूजा तक, यानि नवंबर महीने के आखिर तक कर दिया जाए.’

उन्होंने आगे कहा, ’80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज देने वाली ये योजना अब जुलाई, अगस्त, सितंबर, अक्टूबर और नवंबर में भी लागू रहेगी. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के इस विस्तार में 90 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च होंगे. अगर इसमें पिछले तीन महीने का खर्च भी जोड़ दें तो ये करीब-करीब 1.5 लाख करोड़ रुपए हो जाता है.’

backup_0dff07

Share
Published by
backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago